खेल की खबरें | डेविस कप: रामकुमार-बालाजी की जोड़ी हारी, स्वीडन से छठी बार हारा भारत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. रामकुमार रामनाथन और एन श्रीराम बालाजी टुकड़ों में ही अच्छा प्रदर्शन कर पाए तथा पुरुष युगल के करो या मरो मैच में आंद्रे गोरानसन और फिलिप बर्गेवी से हार गए जिससे स्वीडन ने भारत के खिलाफ रविवार को यहां डेविस कप विश्व ग्रुप एक के इस मुकाबले में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल की।

स्टॉकहोम, 15 सितंबर रामकुमार रामनाथन और एन श्रीराम बालाजी टुकड़ों में ही अच्छा प्रदर्शन कर पाए तथा पुरुष युगल के करो या मरो मैच में आंद्रे गोरानसन और फिलिप बर्गेवी से हार गए जिससे स्वीडन ने भारत के खिलाफ रविवार को यहां डेविस कप विश्व ग्रुप एक के इस मुकाबले में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल की।

भारत शनिवार को दोनों एकल मैच हार गया था और मुकाबले में बने रहने के लिए उसे पुरुष युगल में जीत की जरूरत थी, लेकिन रामकुमार और बालाजी एक घंटे और 19 मिनट तक चले मैच में 3-6, 4-6 से हार गए।

इस तरह से भारत का स्वीडन के खिलाफ डेविस कप में निराशाजनक प्रदर्शन जारी रहा। यह उसकी स्वीडन के हाथों छठी हार है। इससे उलट एकल के मुकाबले औपचारिक बन गए हैं।

भारत विश्व ग्रुप एक में अपनी जगह बनाए रखने के लिए अगले साल प्लेऑफ में खेलेगा।

भारतीय जोड़ी को पहले सेट के तीसरे गेम में गोरानसन की सर्विस तोड़ने का मौका मिला। बालाजी और रामकुमार ने ब्रेकप्वाइंट अर्जित करने के लिए लगातार चार अंक हासिल किए लेकिन घरेलू टीम ने खतरा टाल दिया।

अगले गेम में रामकुमार की सर्विस टूट गई और बर्गेवी ने अपनी सर्विस बचाए रखी जिससे स्वीडन में 5-2 की मजबूत बढ़त बना ली। इसके बाद स्वीडन की जोड़ी को पहला सेट जीतने में किसी तरह की परेशानी नहीं हुई।

दूसरे सेट में रामकुमार ने अच्छी शुरुआत की जबकि बर्गेवी ने दो डबल फॉल्ट किए। भारतीय जोड़ी इसका फायदा उठाने के लिए बेताब दिखी लेकिन स्वीडन की टीम ने यह खतरा भी टाल दिया।

इसके अगले गेम में बालाजी अपनी सर्विस गंवाने के करीब पहुंच गए थे लेकिन भारतीय जोड़ी ने आखिर में यह गेम बचा दिया।

बालाजी हालांकि सातवें गेम में चले संघर्ष पूर्ण मुकाबले में अपनी सर्विस नहीं बचा पाए जिससे स्वीडन की जोड़ी ने बढ़त हासिल कर दी और इसे आखिर तक बरकरार रखते हुए 10वें गेम में मैच अपने नाम कर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\