देश की खबरें | पिता के बैंक खाते से पैसों की हेराफेरी करने के आरोप में बेटी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में 34 वर्षीय एक महिला को एक वित्तीय कंपनी में गिरवी रखे गये सोने को छुड़ाने के वास्ते अपने सेवानिवृत पिता के पेंशन खाते से हेराफेरी कर दो लाख रूपये निकाल लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 28 मई राष्ट्रीय राजधानी में 34 वर्षीय एक महिला को एक वित्तीय कंपनी में गिरवी रखे गये सोने को छुड़ाने के वास्ते अपने सेवानिवृत पिता के पेंशन खाते से हेराफेरी कर दो लाख रूपये निकाल लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि पिछले साल नवंबर एवं इस साल मार्च के बीच मोबाइल बैंकिंग के मार्फत अपने पिता के खाते से पैसे निकाल लेने के बाद महिला उनके मोबाइल से एकबारगी पासवर्ड (ओटीपी) एवं संदेश हटा देती थी ताकि उन्हें कोई संदेह न हो।

एक बिजली कंपनी के 69 वर्षीय सेवानिवृत कर्मी की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले साल नवंबर और इस साल मार्च के बीच उनके खाते से बिना उनकी जानकारी के 2.03 लाख रूपये निकाल निकाल लिये गये।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने यह भी कहा कि उन्हें इन लेन-देन को लेकर बैंक से कोई ओटीपी भी नहीं मिला और न ही कोई निकासी संदेश आया।

अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान खुलासा हुआ कि पैसे पहले ‘ई-वैलेट’ में और फिर दो बैंक खातों में अंतरित किये गये। अधिकारी के मुताबिक उनमें पहला बैंक खाता शिकायतकर्ता के दामाद एवं दूसरा खाता उनकी बेटी के नाम पर था।

पुलिस उपायुक्त (उत्तरी) सागर सिंह कलसी ने बताया कि बेटी ने कबूल किया कि उसने पहले अपने पिता के एटीएम कार्ड को अपने ‘ई-वैलेट’ से जोड़ा और फिर उनके मोबाइल फोन पर आये ओटीपी का इस्तेमाल कर उनके खाते से पैसे अंतरित किये। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bengaluru Shocker: कर्नाटक के कोडागु में अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म, झारखंड के आरोपी समेत होमस्टे मालिक गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट