देश की खबरें | मंदिर में अनुचित व्यवस्था के कारण दर्शन नहीं हो सके: टीएनसीसी प्रमुख

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु कांग्रेस समिति (टीएनसीसी) के प्रमुख के. सेल्वापेरुन्थागई ने सोमवार को आरोप लगाया कि वल्लकोट्टई सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर में अधिकारियों द्वारा की गई ‘अनुचित’ व्यवस्था के कारण वह भगवान के दर्शन नहीं कर सके।

चेन्नई, सात जुलाई तमिलनाडु कांग्रेस समिति (टीएनसीसी) के प्रमुख के. सेल्वापेरुन्थागई ने सोमवार को आरोप लगाया कि वल्लकोट्टई सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर में अधिकारियों द्वारा की गई ‘अनुचित’ व्यवस्था के कारण वह भगवान के दर्शन नहीं कर सके।

सेल्वापेरुन्थागई ने कहा कि उन्हें मंदिर में दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा, जहां आज कुंभाभिषेक किया गया था और उन्हें पूजा-अर्चना किए बिना ही लौटना पड़ा।

सेल्वापेरुन्थागई ने कांचीपुरम जिले में संवाददाताओं से कहा, ‘‘मंदिर में मेरा स्वागत करने वाला कोई नहीं था। मुझे भगवान के दर्शन की उम्मीद में दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा, लेकिन मंदिर के पदाधिकारियों की अनुचित व्यवस्था के कारण मैं दर्शन नहीं कर सका।’’

वल्लकोट्टई सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर कांचीपुरम जिले में स्थित है।

यह पूछे जाने पर कि उन्हें मंदिर के अंदर जाने से क्यों रोका गया, जबकि तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल डॉ तमिलिसाई सुंदरराजन को दर्शन की अनुमति दे दी गई थी, इस पर कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘(यह) आपको अधिकारियों से पूछना चाहिए। शायद उन्होंने सोचा होगा कि पूर्व राज्यपाल का दर्शन कर लेना ही पर्याप्त होगा।’’

यद्यपि उन्होंने मंदिर के सभी पदाधिकारियों को दोष नहीं दिया, लेकिन कहा कि उन्हें यह देखकर दुख हुआ कि ‘कुछ अधिकारियों’ ने कुछ विशिष्ट व्यक्तियों को महत्व दिया और मंदिर का कोई भी कर्मचारी उनको (सेल्वापेरुन्थागई) लेने के लिए नहीं आया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड