Omicron Variant: नाइजीरिया से इंदौर लौटे भाई-बहन कोरोना वायरस से संक्रमित मिले

कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के बढ़ते खतरे के बीच नाइजीरिया की यात्रा के बाद पांच दिन पहले इंदौर लौटी 14 वर्षीय लड़की और उसके आठ साल के भाई में कोविड-19 की पुष्टि हुई है. स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

इंदौर (मध्यप्रदेश), 11 दिसंबर : कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के बढ़ते खतरे के बीच नाइजीरिया की यात्रा के बाद पांच दिन पहले इंदौर लौटी 14 वर्षीय लड़की और उसके आठ साल के भाई में कोविड-19 की पुष्टि हुई है. स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. अमित मालाकार ने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए भाई-बहन अपनी मां के साथ पिता से मिलने नाइजीरिया गए थे और दिल्ली होते हुए छह दिसंबर को इंदौर लौटे थे.

उन्होंने बताया कि संक्रमित भाई-बहन के पिता नाइजीरिया में ही काम करते हैं, जबकि वे अपनी मां के साथ इंदौर में रहते हैं. मालाकार ने बताया, "संक्रमित भाई-बहन की मां में कोविड-19 की पुष्टि नहीं हुई है. हालांकि, सावधानी के तौर पर दोबारा जांच के लिए हमने उसका नमूना लिया है." यह भी पढ़ें : भारत में 2021 में 1.77 लाख डेंगू, 237 जीका वायरस के मामले दर्ज किए गए

उन्होंने बताया कि संक्रमित भाई-बहन को इंदौर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनके नमूने जीनोम सीक्वेंसिंग की जांच के लिए दिल्ली के राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) भेजे जा रहे हैं ताकि पता चल सके कि वे कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित हैं या नहीं.

Share Now

संबंधित खबरें

ICC T20 World Cup 2026 Super 8 Schedule: सुपर 8 में कौन सी टीम किसको देगी टक्कर! ग्रुप, सीडिंग और पूरा फॉर्मेट यहां डिटेल में समझें

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Scorecard: अहमदाबाद में न्यूजीलैंड को हराकर सुपर 8 में पहुंची दक्षिण अफ्रीका, एडेन मार्कराम ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें NZ बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Scorecard: अहमदाबाद में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा 176 रनों का लक्ष्य, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Live Score Update: अहमदाबाद में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\