देश की खबरें | हेलीकॉप्टर घोटाले में बिचौलिये के फरार होने का खतरा: सीबीआई ने अदालत में कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बुधवार को दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया कि अगस्तावेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाले में कथित बिचौलिये क्रिस्चन माइकल जेम्स के फरार होने का खतरा है और उसे मामले में जमानत नहीं दी जा सकती।

नयी दिल्ली, 12 जनवरी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बुधवार को दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया कि अगस्तावेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाले में कथित बिचौलिये क्रिस्चन माइकल जेम्स के फरार होने का खतरा है और उसे मामले में जमानत नहीं दी जा सकती।

सीबीआई ने कहा कि जेम्स का पासपोर्ट जब्त कर लिया गया है, लेकिन ‘‘भारतीय इतिहास में लोगों के नेपाल के रास्ते भाग जाने के उदाहरण’’ हैं।

सीबीआई की ओर से विशेष सरकारी अभियोजक (एसपीपी) डी पी सिंह ने न्यायमूर्ति मनोज कुमार ओहरी के सामने दावा किया कि जेम्स मामले की जांच में भारत या इटली कहीं भी शामिल नहीं हुआ। उसे दिसंबर 2018 में दुबई से भारत प्रत्यर्पित किया गया था।

एसपीपी ने कहा, ‘‘जिस दिन उसे पता चला कि प्राधिकारियों ने मामला अपने हाथ में लिया है, वह वापस (दुबई) चला गया, कभी लौटा नहीं।’’

उन्होंने अदालत को सूचित किया कि एजेंसी ने मामले में करीब 280 गवाहों का हवाला देते हुए दो आरोपपत्र दाखिल किये हैं।

एसपीपी ने कहा कि मामला निचली अदालत के समक्ष आरोपियों को दस्तावेजों की आपूर्ति के लिहाज से दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 207 के स्तर पर है और 230 से अधिक गवाहों के बयान दर्ज किये गये हैं।

कथित घोटाला इतालवी कंपनी अगस्तावेस्टलैंड से 12 वीवीआईपी हेलीकॉप्टरों की खरीद से संबंधित है और 3,600 करोड़ रुपये का है।

जेम्स के वकील एजियो के जोसफ ने अदालत से कहा कि वह कथित तौर पर किसी अवैध लेन-देन से जुड़ा नहीं था और उसके किसी खाते से धन का लेन देन नहीं हुआ था।

जेम्स ने पहले अदालत में कहा था कि वह न्यायिक हिरासत में पहले ही तीन साल बिता चुका है और दोषी पाये जाने की स्थिति में भी उसे अधिकतम पांच साल कारावास की सजा सुनाई जा सकती है।

उसने दलील दी थी कि वीवीआईपी हेलीकॉप्टरों की खरीद से उसका कोई लेना-देना नहीं है तथा 2013 से शुरू हुई जांच में कुछ भी नहीं निकला है।

सीबीआई ने पहले कहा था कि दुबई से जेम्स के प्रत्यर्पण के बाद जांच में काफी प्रगति हुई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\