विदेश की खबरें | पाक के पंजाब में नृत्य कलाकार की गोली मारकर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 19 वर्षीय नृत्य कलाकार की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मुल्क में एक महीने के अंदर यह इस तरह की दूसरी हत्या है।

लाहौर, एक मार्च पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 19 वर्षीय नृत्य कलाकार की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मुल्क में एक महीने के अंदर यह इस तरह की दूसरी हत्या है।

पुलिस के मुताबिक, आयशा मंच पर प्रस्तुति देती थी और वह सोमवार शाम को फैसलाबाद शहर के झंडावाला फाटक इलाके में स्थित एक थिएटर जा रही थी तभी अज्ञात बंदूकधारियों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। फैसलाबाद राजधानी लाहौर से करीब 180 किलोमीटर दूर है।

पुलिस ने कहा कि युवती के परिवार ने प्राथमिकी में किसी भी संदिग्ध को नामज़द नहीं किया है। उन्होंने कहा,“ पुलिस मामले की तफ्तीश अलग अलग पहलुओं से कर रही है मसलन, उसका कत्ल इज़्ज़त के खातिर तो नहीं किया गया।”

अंतिरम रिपोर्ट में कहा गया है कि आशया का तलाक हो गया था और उसका फैसलाबाद के उसके इलाके में ही रहने वाले एक शख्स के साथ प्रेम प्रसंग था।

उन्होंने कहा कि पुलिस कातिल का सुराग हासिल करने के लिए उसके प्रेमी और पूर्व पति के साथ-साथ परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ करेंगी।

पिछले महीने, एक नर्तक की तब गोली मारकर हत्या कर दी गई थी वह एक महिला नृत्य कलाकार के साथ रावलपिंडी शहर में प्रस्तुति दे रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\