देश की खबरें | बदायूं में दलित किशोरी से बलात्कार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बदायूं जिले के अलापुर थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय एक दलित लड़की ने एक युवक पर बलात्कार करने और उसके तीन अन्य साथियों पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

बदायूं (उप्र), 15 जुलाई बदायूं जिले के अलापुर थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय एक दलित लड़की ने एक युवक पर बलात्कार करने और उसके तीन अन्य साथियों पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उसने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, नाबालिग लड़की के पिता की शिकायत पर मंगलवार को थाने में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार एक नाबालिग दलित किशोरी के पिता ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी पुत्री 14 जुलाई को शाम 5.30 बजे शमशान घाट के पास कूड़ा घर पर कूड़ा डालने गई थी, तभी वहां पहले से ही बैठे मोहित एवं नन्हे एवं उनके दो अन्य साथियों ने उसके साथ छेड़छाड़ और गाली-गलौज की।

पिता ने कहा, “इस बीच मोहित ने मेरी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया जबकि नन्हे और दो अन्य लड़कों ने जातिसूचक शब्द बोलते हुए मारपीट और छेड़छाड़ की।”

शिकायतकर्ता के मुताबिक लड़की के चीखने की आवाज सुनकर गांव के लोग पहुंच गए और आरोपी मोहित को पकड़ कर म्याऊं पुलिस चौकी को सौंप दिया जबकि उसके तीन साथी भागने में सफल रहे।

दातागंज के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) के के तिवारी ने बताया कि एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म की घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

उन्होंने बताया कि लड़की का बयान दर्ज किया जा रहा है और उसके बाद उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया जाएगा।

सीओ के मुताबिक मोहित और नन्हे दोनों सगे भाई हैं एवं उच्च जाति के हैं। मुख्य अभियुक्त मोहित (21) को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके भाई नन्हे (19) और उसके दो अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\