देश की खबरें | कर्नाटक में दलित व्यक्ति को निर्वस्त्र कर पीटा, दो गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के विजयपुरा जिले में अन्य समुदाय के सदस्य की बाइक कथित रूप से छूने पर कुछ लोगों ने एक दलित व्यक्ति को निर्वस्त्र कर बुरी तरह से पीटा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

विजयपुरा, 20 जुलाई कर्नाटक के विजयपुरा जिले में अन्य समुदाय के सदस्य की बाइक कथित रूप से छूने पर कुछ लोगों ने एक दलित व्यक्ति को निर्वस्त्र कर बुरी तरह से पीटा।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल हो गया। एक जवाबी (काउंटर) शिकायत दायर करके दावा किया गया है कि वह मिनाजागी गांव में दो लड़कियों को छोड़ रहा था, इसलिए उसपर कथित रूप से हमला किया गया था।

यह भी पढ़े | जम्मू- कश्मीर में भूकंप के झटके, तीव्रता 3.5 मापी गई: 20 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

जिला पुलिस अधीक्षक अनुपम अग्रवाल ने कहा कि इस बाबत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और दोनों शिकायतों पर आगे की जांच की जा रही है।

वीडियो में दिख रहा है कि लोगों का एक समूह व्यक्ति को निर्वस्त्र कर रहा है और डंडों से उसे पीट रहा है।

यह भी पढ़े | शिवसेना विधायक की मांग, सीएम उद्धव ठाकरे को राम मंदिर भूमि पूजन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाए.

अग्रवाल ने बताया कि शनिवार को हुई घटना के दो विवरण हैं।

व्यक्ति के पिता ने शिकायत दर्ज कराकर दावा किया है कि उनके बेटे को इसलिए पीटा गया, क्योंकि उसने दूसरे समुदाय के एक सदस्य की बाइक को छू लिया था।

अग्रवाल ने बताया कि हमलावरों ने भी एक शिकायत देकर आरोप लगाया है कि तालाब के पास लगे नल से पानी लेने गई दो लड़कियों के साथ उसने छेड़छाड़ की थी।

लड़कियों के चिल्लाने पर, पास खड़े दो युवकों ने उसका पीछा किया और उसे पकड़ लिया। बाद में वे उसे मुख्य सड़क पर ले गए जहां अन्य लोगों ने उसे साथ मिलकर पीटा।

अग्रवाल ने बताया कि 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और उनमें से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की आगे की तफ्तीश जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\