देश की खबरें | दलित नेता राजेश कुमार बिहार कांग्रेस के नए अध्यक्ष बने

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. औरंगाबाद जिले के कुटुम्बा से दूसरी बार विधायक बने कुमार, राज्यसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अखिलेश प्रसाद सिंह की जगह लेंगे।

औरंगाबाद जिले के कुटुम्बा से दूसरी बार विधायक बने कुमार, राज्यसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अखिलेश प्रसाद सिंह की जगह लेंगे।

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, "कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राजेश कुमार को तत्काल प्रभाव से बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है।"

बिहार में वरिष्ठ सहयोगी राजद के करीबी माने जाने वाले उच्च जाति के नेता सिंह के स्थान पर कुमार को नियुक्त करना कांग्रेस की ओर से रणनीतिक बदलाव को दर्शाता है। कांग्रेस राहुल गांधी के "संविधान बचाओ" और राष्ट्रव्यापी जाति जनगणना की मांग के दोहरे नारे के जरिये वंचित जातियों के बीच आक्रामक तरीके से पैठ बनाने की कोशिश कर रही है।

अखिलेश प्रसाद सिंह के राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद के अच्छे रिश्ते हैं। वह कभी राजद का हिस्सा हुआ करते थे। वह 2022 में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने थे।

राजेश कुमार औरंगाबाद जिले की कुटुम्बा विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। वह 2015 और 2020 में विधायक निर्वाचित हुए।

कांग्रेस की रणनीति में बदलाव पिछले महीने युवा, आक्रामक टेक्नोक्रेट कृष्णा अल्लावरु को बिहार के लिए एआईसीसी का नया प्रभारी नियुक्त किए जाने से भी महसूस किया गया।

कांग्रेस के अनुभवी नेता मोहन प्रकाश की जगह लेने वाले अल्लावरु ने हाल ही में पटना के दौरे पर अपने इरादे स्पष्ट कर दिए थे, जब उन्होंने कांग्रेस को राजद की "बी टीम" बताने वाले सुझावों को खारिज करते हुए कहा था, “हम लोगों की ए टीम हैं”।

कभी बिहार में कांग्रेस को खत्म हो चुकी ताकत मानने वाले केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान जैसे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नेता भी पार्टी के रुख में बदलाव को देख रहे हैं और भविष्यवाणी कर रहे हैं कि अगर राजद ने अपने लिए बहुत कुछ निकालने की कोशिश की तो राष्ट्रीय पार्टी राज्य में अकेले ही आगे बढ़ना पसंद कर सकती है।

बिहार में इस साल अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव संभावित है।

अनवर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Match Live Score Update: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला बनाम श्रीलंका महिला के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Live Toss And Scorecard: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला कप्तान हेले मैथ्यूज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Live Score Update: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand vs Pakistan, T20 World Cup 2026 41st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच सुपर-8 का रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\