खेल की खबरें | दलिमा ने साथी खिलाड़ियों को ब्राजील में तेज तर्रार फुटबॉल के लिए तैयार रहने के लिए आगाह किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय महिला फुटबॉल टीम की रक्षापंक्ति की खिलाड़ी दलिमा छिब्बर ने ब्राजील, चिली और वेनेजुएला के खिलाफ शुक्रवार से यहां शुरू हो रहे चार देशों के टूर्नामेंट के दौरान अपने साथी खिलाड़ियों को विरोधी टीमों के तेज-तर्रार खेल के लिए तैयार रहने को कहा।

मानौस (ब्राजील) , 23 नवंबर भारतीय महिला फुटबॉल टीम की रक्षापंक्ति की खिलाड़ी दलिमा छिब्बर ने ब्राजील, चिली और वेनेजुएला के खिलाफ शुक्रवार से यहां शुरू हो रहे चार देशों के टूर्नामेंट के दौरान अपने साथी खिलाड़ियों को विरोधी टीमों के तेज-तर्रार खेल के लिए तैयार रहने को कहा।

दिल्ली की इस खिलाड़ी को अमेरिका क्षेत्र के देशों की फुटबॉल खेलने की शैली की समझ है।  उन्होंने 2019 से हाल के दिनों तक कनाडा की ओर से मैनिटोबा बिसन्स का प्रतिनिधित्व किया है।

दलिमा ने कहा, ‘‘ जब मैं कनाडा में खेल रही थी तब मुझे दक्षिण अमेरिका के खिलाड़ियों के साथ मैदान साझा करने का अनुभव हुआ है। मैं आपको बता सकती हूं कि दुनिया के इस हिस्से के खिलाड़ी बेहद कुशल हैं, और टीमें बहुत तेज गति से खेलती हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ उनके पास काफी अनुभवी खिलाड़ी भी हैं, लेकिन हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए मैदान में उतरेंगे। हम कुछ बड़ा करने की तैयारी कर रहे हैं। अगर हम आगामी एशियाई कप में अच्छा करते हैं तो विश्व कप के लिए भी क्वालीफाई कर सकते हैं। इसलिए हमारा पूरा ध्यान उसी पर है।’’

फीफा रैंकिंग में 57वें स्थान पर काबिज भारतीय टीम को 25 नवंबर को ब्राजील का सामना करना है। विश्व रैंकिंग में 37वें स्थान की टीम चिली के खिलाफ उसे 29 नवंबर और वेनेजुएला (विश्व रैंकिंग 56) के खिलाफ दो दिसंबर को भिड़ना है।

मिडफील्डर इंदुमति कथैरेसन ने कहा कि मजबूत विपक्ष के खिलाफ ये मैच अगले साल भारत में होने वाले एएफसी एशियाई कप के लिए ‘लॉन्चपैड’ (तैयारी) के रूप में काम कर सकते हैं।

इंदुमति ने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ की एक विज्ञप्ति में कहा, "बेशक, ब्राजील एक बहुत बड़ी टीम है। उनके पास मजबूत प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ खेलने का काफी अनुभव है और मुझे यकीन है कि वे शीर्ष स्तर पर खेलेंगे। इस अनुभव को एशियाई कप में ले जाना अच्छा होगा।’’

भारतीय महिला टीम इस साल पहले ही छह अलग-अलग देशों में तुर्की, सर्बिया, उज्बेकिस्तान, यूएई, बहरीन और स्वीडन में खेल चुकी है ।

गोलकीपर अदिति चौहान ने बड़े टूर्नामेंट की तैयारी के लिए इस तरह के मैच खेलने के महत्व के बारे में बताया।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि ये अंतरराष्ट्रीय मैच टीम के लिए बहुत मददगार हैं। एक-दूसरे  के साथ खेलने में सक्षम होने के साथ यह एक-दूसरे को समझने में भी मदद करता है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट