देश की खबरें | आंध्र प्रदेश में दो महीने के बाद कोविड-19 से दैनिक मौतों की संख्या 50 से नीचे आई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश में शनिवार सुबह नौ बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 से 45 लोगों की मौत दर्ज की गई। इसके साथ ही दो महीने से भी अधिक समय के बाद पहली बार रहा जब संक्रमण से होने वाली मौतों की संख्या 50 से कम दर्ज की गई।

अमरावती (आंध्र प्रदेश), 19 जून आंध्र प्रदेश में शनिवार सुबह नौ बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 से 45 लोगों की मौत दर्ज की गई। इसके साथ ही दो महीने से भी अधिक समय के बाद पहली बार रहा जब संक्रमण से होने वाली मौतों की संख्या 50 से कम दर्ज की गई।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक गत 24 घंटे के दौरान 1.03 लाख नमूनों की जांच की गई जिनमें से 5,674 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इस प्रकार शनिवार को राज्य में संक्रमण की दर 5.5 प्रतिशत रही, जो एक महीने पहले के 25 प्रतिशत से करीब पांच गुना कम है।

बुलेटिन के अनुसार, इस अवधि में 8,014 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं। राज्य में इस समय 65,244 मरीज उपचाराधीन हैं।

बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 95.6 प्रतिशत हो गई है जबकि मृत्युदर 0.66 प्रतिशत है।

विभाग ने बताया कि संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित पूर्वी गोदावरी जिले में 1,068 नए मामले आए जबकि चित्तूर और पश्चिमी गोदावरी जिले में क्रमश: 854 और 758 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। शेष जिलों में नए मामलों की संख्या 500 से कम रही।

हालांकि, पूर्वी गोदावरी जिले में संक्रमण दर में तेजी से गिरावट आई है। वहां मई महीने के दूसरे हफ्ते में संक्रमण दर 37.5 प्रतिशत थी, जो अब घटकर 12 प्रतिशत के करीब आ गई है।

विभाग ने बताया कि विगत 24 घंटे के दौरान चित्तूर जिले में नौ मरीजों की मौत हुई जबकि पूर्वी गोदावरी-गुंटूर-कृष्णा जिले में पांच-पांच संक्रमितों की जान गई। अनंतपुरामु-श्रीकाकुलम-विशाखापत्तनम-पश्चिमी गोदावरी में तीन-तीन मरीजों की, कडपा-कुर्नूल-प्रकाशम-विजयनगरम में दो-दो मरीजों की और एसपीएस नेल्लोर में एक मरीज की मौत कोविड-19 की वजह से हुई।

पूर्वी गोदावरी एकमात्र जिला है, जहां पर उपचाराधीन मरीजों की संख्या 14,139 है जबकि शेष 12 जिलों में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 10 हजार से कम है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी