जरुरी जानकारी | परमाणु ऊर्जा विभाग मुंबई, चेन्नई, इंदौर में स्थापित करेगा पालना केंद्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. परमाणु ऊर्जा विभाग (डीएई) वित्तीय राजधानी मुंबई, इंदौर और चेन्नई के समीप कलपक्कम स्थित अपनी इकाइयों में पालना केंद्र (इनक्यूबेशन सेंटर) स्थापित करेगा। इस पहल का मकसद परमाणु प्रौद्योगिकी के आधार पर समाज के लिये परमाणु उत्पाद बनाने को लेकर उद्यमियों की मदद करना है। एक शीर्ष अधिकारी ने शुक्रवार को यह कहा।

मुंबई, 30 अक्टूबर परमाणु ऊर्जा विभाग (डीएई) वित्तीय राजधानी मुंबई, इंदौर और चेन्नई के समीप कलपक्कम स्थित अपनी इकाइयों में पालना केंद्र (इनक्यूबेशन सेंटर) स्थापित करेगा। इस पहल का मकसद परमाणु प्रौद्योगिकी के आधार पर समाज के लिये परमाणु उत्पाद बनाने को लेकर उद्यमियों की मदद करना है। एक शीर्ष अधिकारी ने शुक्रवार को यह कहा।

पालना केंद्र वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में मई 2020 में प्रस्तावित सुधारों के अनुरूप है। प्रस्तावित सुधारों के तहत सरकार ने परमाणु क्षेत्र में सार्वजनिक-निजी भागीदारी की जररूत पर जोर दिया था।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission Latest Update: नॉनसेंट्रल गवर्नमेंट कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! सेंटर के एलटीसी कैश वाउचर योजना का लाभ उठा सकते हैं, यहां देखें पूरी डिटेल्स.

अबतक परमाणु विज्ञान पर सरकारी संस्थानों का ही नियंत्रण रहा है। जिन सुधारों का प्रस्ताव किया गया, वह महामारी के दौरान घोषित सुधारों का हिस्सा है।

भारतीय परमाणु कार्यक्रम के संस्थापक होमी भाभा की जयंती के अवसर पर आयोजित सालाना कार्यक्रम में परमाणु ऊर्जा आयोग (एईसी) के चेयरमैन के एन व्यास ने परमाणु ऊर्जा विभाग द्वारा पालना केंद्र स्थापित किये जाने की घोषणा की।

यह भी पढ़े | Gujarat by-polls 2020: गुजरात उपचुनाव लड़ने वाले 25 फीसदी उम्मीदवार करोड़पति.

व्यास ने कहा, ‘‘शुरू में मुंबई स्थित भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र, कलपक्कम स्थित आईजीसीएआर (इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान केंद्र,) इंदौर में राजा रमन्ना सेंटर फॉर एडवांस्ड टेक्नोलॉजी में पालना केंद्र स्थापित किये जाएंगे।’’

उन्होंने कहा कि कोलकाता स्थित वैरिएबल एनर्जी साइक्लोट्रोन सेंटर और डीएई के एक और केंद्र में इसी प्रकार की सुविधाओं के लिये काम जारी है।

व्यास ने कहा कि समाज की जरूरतों के अनुसार इकाइयां नई प्रौद्योगिकी के विकास के लिये संबंधित भागीदारों के साथ गठजोड़ कर सकती हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\