देश की खबरें | दादा साहेब फाल्के पुरस्कार : तमिलनाडु के राज्यपाल रवि, मुख्यमंत्री स्टालिन ने रजनीकांत को बधाई दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के राज्यपाल आर. एन. रवि और मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने सुपरस्टार रजनीकांत को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किये जाने पर सोमवार को उन्हें बधाई दी।

चेन्नई, 25 अक्टूबर तमिलनाडु के राज्यपाल आर. एन. रवि और मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने सुपरस्टार रजनीकांत को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किये जाने पर सोमवार को उन्हें बधाई दी।

रवि ने रजनीकांत को अपने बधाई संदेश में कहा कि भारतीय सिनेमा में उनके शानदार योगदान के अलावा उन्होंने पेशेवर, सार्वजनिक और व्यक्तिगत जीवन में अनुकरणीय व्यवहार के जरिए देश के युवाओं को प्रेरित किया है।

राज्यपाल ने कहा, ‘‘मैं, दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से आपको सम्मानित किये जाने पर भारत के नागरिकों और अपनी ओर से बधाई देता हूं। यह भारतीय सिनेमा में शानदार योगदान देने के लिए सर्वोच्च सम्मान है। यह सभी सिनेमा प्रेमियों के लिए अपार खुशी का दिन है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आपके लंबे व स्वस्थ जीवन के लिए मेरी शुभकामनाएं और दुआएं।’’

मुख्यमंत्री स्टालिन ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए उन्हें फिल्म उद्योग का ‘सूरज’ बताया।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘तमिल फिल्म उद्योग को अगले मुकाम पर ले जाने और कई अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने के लिए आपको मेरी शुभकामनाएं।’’

मुख्यमंत्री ने रजनीकांत को फोन पर बधाई भी दी।

रजनीकांत को सोमवार को दिल्ली में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में प्रतिष्ठित दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया और उन्होंने यह पुरस्कार अपने गुरू और फिल्म निर्देशक दिवंगत के. बालचंदर को समर्पित किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now