Cyclone Dana: चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के चलते कोलकाता में उड़ान, ट्रेन सेवाएं बहाल

पड़ोसी राज्य ओडिशा के तट पर चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के पहुंचने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद हालात सामान्य होते देख शुक्रवार सुबह आठ बजे से पश्चिम बंगाल के कोलकाता हवाई अड्डे पर परिचालन बहाल कर दिया गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

Rail (img: Wikimedia Commons)

कोलकाता, 25 अक्टूबर : पड़ोसी राज्य ओडिशा के तट पर चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के पहुंचने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद हालात सामान्य होते देख शुक्रवार सुबह आठ बजे से पश्चिम बंगाल के कोलकाता हवाई अड्डे पर परिचालन बहाल कर दिया गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि पूर्वी रेलवे के सियालदह मंडल के दक्षिण खंड पर सुबह 10 बजे ट्रेन सेवाएं बहाल कर दी गईं. चक्रवात के कारण ये सेवाएं रद्द कर दी गई थीं. कोलकाता में नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के अधिकारियों ने चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के मद्देनजर एहतियाती उपाय के तौर पर बृहस्पतिवार शाम से परिचालन निलंबित कर दिया था.

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के प्रवक्ता के अनुसार, पहली उड़ान सुबह आठ बजकर 40 मिनट पर कोलकाता से रवाना हुई. उन्होंने बताया कि यहां से कोलकाता-इंफाल मार्ग पर विमानन कंपनी ‘इंडिगो’ के विमान ने पहली उड़ान भरी. एएआई के प्रवक्ता ने बताया कि यहां उतरने वाली पहली उड़ान विमानन कंपनी ‘विस्तारा’ की थी. दिल्ली से रवाना हुई यह उड़ान सुबह करीब आठ बजकर 45 मिनट पर यहां उतरी. कोलकाता हवाई अड्डे ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के मद्देनजर कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कल परिचालन बंद किए जाने के बाद आज सुबह आठ बजे इसे बहाल कर दिया गया.’’ इस बीच, रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि सियालदह मंडल के दक्षिण खंड में ट्रेन सेवाएं सुबह 10 बजे से बहाल कर दी गईं और खंड से गुजरने वाली पहली ट्रेन सोनारपुर लोकल थी. यह भी पढ़ें : Cyclone ‘Dana’ Update: बड़ी राहत! चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के ओडिशा में दस्तक देने के बाद कोलकाता और भुवनेश्वर में विमान सेवा फिर शुरू

उन्होंने बताया कि दिन के समय धीरे-धीरे और भी सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी. चक्रवाती तूफान के मद्देनजर दक्षिण पूर्व रेलवे (एसईआर) ने 23 से 27 अक्टूबर के बीच 170 से अधिक एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेन को रद्द करने की सूचना जारी की थी. एसईआर का क्षेत्राधिकार पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड तक है. इसके अलावा, पूर्वी रेलवे ने शुक्रवार सुबह के लिए हावड़ा मंडल की 68 उपनगरीय सेवाओं को रद्द कर दिया, जबकि सियालदह स्टेशन से सभी ट्रेन बृहस्पतिवार शाम से 25 अक्टूबर सुबह तक रद्द रहीं. शुक्रवार की सुबह भीषण चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के पहुंचने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद, दक्षिणी पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई. हालांकि, चक्रवाती तूफान आधी रात से ओडिशा तट को पार कर रहा है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Afghanistan, 2nd T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 160 रनों का लक्ष्य, इब्राहिम जादरान ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan 2nd T20I Match Live Score Update: दिल्ली में टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Afghanistan, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Nanded Prohibitory Orders: नांदेड़ में 17 सितंबर की आधी रात तक निषेधाज्ञा लागू; धरने-प्रदर्शनों पर पूर्ण प्रतिबंध, जानिए कौन से इलाके रहेंगे प्रभावित