देश की खबरें | चक्रवाती तूफान ‘असानी’ के अगले दो दिन में कमजोर पड़ने का अनुमान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवाती तूफान ‘असानी’ सोमवार को 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा की ओर बढ़ रहा है, हालांकि अगले दो दिनों में इसके धीरे-धीरे कमजोर होने की उम्मीद है। मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी देते हुए बताया कि ‘असानी’ के कारण 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं ओर बारिश हो सकती है।

नयी दिल्ली, नौ मई बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवाती तूफान ‘असानी’ सोमवार को 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा की ओर बढ़ रहा है, हालांकि अगले दो दिनों में इसके धीरे-धीरे कमजोर होने की उम्मीद है। मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी देते हुए बताया कि ‘असानी’ के कारण 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं ओर बारिश हो सकती है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को सुबह आठ बज कर 45 मिनट पर जारी किए गए एक विशेष बुलेटिन में बताया कि आज सुबह साढ़े पांच बजे चक्रवाती तूफान विशाखापत्तनम से करीब 550 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व और पुरी से 680 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण-पूर्व में था।

विभाग के अनुसार, ‘‘ इसके मंगलवार तक उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने और उत्तरी आंध्र प्रदेश तथा ओडिशा के तटों से पश्चिम मध्य और इससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक पहुंचने की संभावना है।’’

बुलेटिन में कहा गया, ‘‘ इसके बाद, यह उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर मुड़ सकता है और ओडिशा तट के पास बंगाल की खाड़ी के उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ सकता है। अगले 48 घंटों के दौरान इसके धीरे-धीरे कमजोर होकर एक चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। ’’

आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने रविवार को कहा था कि यह ओडिशा या आंध्र प्रदेश नहीं पहुंचेगा। उन्होंने कहा था कि चक्रवात, पूर्वी तट के समानांतर चलेगा और मंगलवार की शाम से इसके कारण बारिश हो सकती है।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पश्चिम-मध्य और उससे सटे दक्षिण बंगाल की खाड़ी में समुद्र में हलचल तेज होने की संभावना है और मछुआरों को अगले कुछ दिनों तक क्षेत्र से दूर रहने को कहा गया है। चक्रवात के कारण ओडिशा के तटीय इलाके और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों के आसपास मंगलवार की शाम से हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी अफगानिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

वायरल वीडियो के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड: Payal Gaming और Zyan Cabrera जैसी इन्फ्लुएंसर्स को बनाया जा रहा है 'हथियार', रहें सावधान

Bangladesh Elections 2026: बांग्लादेश में कल लोकतंत्र की परीक्षा, शेख हसीना के बेदखल के बाद नई सरकार के लिए 12 फरवरी को मतदान

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Pitch Report And Weather Update: दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच 13वें मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\