देश की खबरें | तेलंगाना में साइबर अपराध की शिकायतों में कमी आई: अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना में 2025 के पहले चार महीनों के दौरान, पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में साइबर अपराध की शिकायतों और वित्तीय नुकसान में कमी आई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

हैदराबाद, एक जून तेलंगाना में 2025 के पहले चार महीनों के दौरान, पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में साइबर अपराध की शिकायतों और वित्तीय नुकसान में कमी आई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

तेलंगाना साइबर सुरक्षा ब्यूरो (टीजीसीएसबी) की निदेशक शिखा गोयल ने एक विज्ञप्ति में कहा कि इस प्रगति का श्रेय सार्वजनिक जागरूकता पहल, जांच और डेटा विश्लेषण तथा अंतर-एजेंसी सहयोग को जाता है।

उन्होंने कहा कि तेलंगाना में जनवरी से अप्रैल 2025 के दौरान, 2024 की इसी अवधि की तुलना में वित्तीय साइबर अपराध की शिकायतों में 11 प्रतिशत की कमी आई।

गोयल ने कहा कि इसके विपरीत, इसी अवधि के दौरान देश भर में साइबर अपराध की शिकायतों में 28 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

तेलंगाना में साइबर अपराधों में होने वाली कुल हानि में 2024 की तुलना में जनवरी-अप्रैल 2025 में 19 प्रतिशत कमी हुई।

गोयल ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर इसी अवधि के दौरान साइबर अपराध से संबंधित वित्तीय नुकसान में 12 फीसदी बढ़ोतरी हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bengaluru Shocker: कर्नाटक के कोडागु में अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म, झारखंड के आरोपी समेत होमस्टे मालिक गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट