देश की खबरें | रसोई गैस की कीमतों में कटौती: भाजपा नेताओं ने मोदी का जताया आभार, बताया बहनों के लिए राखी का उपहार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्रियों और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने केंद्र सरकार द्वारा घरेलू उपभोग वाली रसोई गैस की कीमतों में की गई कटौती के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार प्रकट किया और इसे रक्षा बंधन के अवसर पर उनकी ओर से महिलाओं को दिया गया उपहार बताया।

नयी दिल्ली, 29 अगस्त केंद्रीय मंत्रियों और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने केंद्र सरकार द्वारा घरेलू उपभोग वाली रसोई गैस की कीमतों में की गई कटौती के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार प्रकट किया और इसे रक्षा बंधन के अवसर पर उनकी ओर से महिलाओं को दिया गया उपहार बताया।

सरकार ने मंगलवार को महंगाई से लोगों को राहत देते हुए घरों में इस्तेमाल वाले रसोई गैस सिलेंडर (एलपीजी) के दाम 200 रुपये घटाने की घोषणा की।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने रक्षाबंधन व ओणम के पावन अवसर पर देश की माताओं-बहनों के लिए घरेलू सिलेंडर पर 200 रुपये की सब्सिडी को मंजूरी दी है।

उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘इस फैसले से उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाले गैस सिलेंडर की कुल सब्सिडी अब 400 रूपये हो जाएगी। इससे बदलते वैश्विक परिदृश्य के कारण बढ़ी महंगाई से जनता को राहत मिलेगी।’’

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 75 लाख नये उज्ज्वला कनेक्शन को भी मंजूरी दी है, जिससे गरीब और जरूरतमंद माताओं को धुएं के अभिशाप से मुक्ति मिलेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘इन जनकल्याणकारी निर्णयों के लिए प्रधानमंत्री मोदी का हृदय से आभार।’’

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने रसोई गैस की कीमत में ‘भारी कटौती’ का निर्णय लेने के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताते हुए ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘अब उज्ज्वला लाभार्थियों को रसोई गैस में 400 रुपये की सब्सिडी और अन्य सभी उपभोक्ताओं को रसोई गैस में 200 रुपये की छूट मिलेगी। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर हमारी नारी शक्ति को मोदी जी का उपहार।’’

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत की माताओं-बहनों के लिए कुकिंग गैस सिलेंडर पर 200 रुपये की सब्सिडी को मंजूरी दी है। आज 75 लाख नये उज्ज्वला गैस कनेक्शन को भी मंजूरी दी गई है। इन निर्णयों से न केवल जनता का कल्याण होगा बल्कि उन्हें महंगाई से भी राहत मिलेगी। इन निर्णयों के लिए प्रधानमंत्री को बहुत धन्यवाद।’’

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, ‘‘ओणम और रक्षा बंधन के अवसर पर आज केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रसोई गैस की कीमतों में 200 रुपये की कटौती का फैसला लिया। इस मौके पर माताओं और बहनों को यह स्नेह भेंट देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार।’’

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा, ‘‘रक्षाबंधन की भेंट। प्रधानमंत्री मोदी ने दिया स्वच्छ ईंधन के माध्यम से सम्मान, सुरक्षा एवं समृद्धि का रक्षा सूत्र। घरेलू गैस सिलेंडर हुआ 200 रुपये सस्ता। देश की सभी बहनों की ओर से नरेन्द्र भाई का आभार।’’

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि यह कटौती कर प्रधानमंत्री ने एक साहसी निर्णय लिया है।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा, ‘‘हमारी बहनों को राखी का क्या अद्भुत उपहार मिला है। रसोई गैस पर 200 रुपये की बचत न सिर्फ घरेलू बचत को बढ़ाएगी बल्कि समग्र अर्थव्यवस्था पर भी कई गुना प्रभाव डालेगी। यह निर्णय इस बात की पुष्टि करता है कि सहानुभूति और सशक्तिकरण प्रधानमंत्री मोदी के शासन की दो परिभाषित विशेषताएं हैं। हम बहुत आभारी हैं।’’

रसोई गैस की कीमतों में हुई इस कटौती के साथ ही अब उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को कुल 400 रुपये की गैस सब्सिडी मिलेगी। उन्हें पहले से 200 रुपये की सब्सिडी मिल रही है।

इस फैसले के बाद राजधानी दिल्ली में 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की लागत बुधवार से 903 रुपये होगी, जो अभी 1,103 रुपये है। उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को एलपीजी सिलेंडर अब 703 रुपये में मिलेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\