देश की खबरें | संबलपुर में हिंसा की छिटपुट घटनाओं के बाद कर्फ्यू लागू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के संबलपुर शहर में रातभर हुई हिंसा की छिटपुट घटनाओं और रहस्यमय परिस्थितियों में एक व्यक्ति की मौत के बाद शनिवार को कर्फ्यू लगाया गया।

भुवनेश्वर, 15 अप्रैल ओडिशा के संबलपुर शहर में रातभर हुई हिंसा की छिटपुट घटनाओं और रहस्यमय परिस्थितियों में एक व्यक्ति की मौत के बाद शनिवार को कर्फ्यू लगाया गया।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुक्रवार शाम को हनुमान जयंती पर शोभायात्राएं निकाले जाने के बाद हिंसा हुई।

अधिकारियों ने बताया कि जिला प्रशासन ने अगला आदेश जारी किए जाने तक संबलपुर शहर में तत्काल प्रभाव से एहतियातन कर्फ्यू लगा दिया है।

संबलपुर के उपजिलाधिकारी ने एक अधिसूचना जारी कर दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 (1) के तहत कर्फ्यू लगाए जाने की घोषणा की।

बहरहाल, अधिसूचना में कहा गया है कि लोग सुबह आठ बजे से 10 बजे तक और अपराह्न साढ़े तीन बजे से शाम साढ़े पांच बजे के बीच बाहर निकल सकते हैं और आवश्यक सामान खरीद सकते हैं।

संबलपुर की जिलाधिकारी अनन्या दास ने बताया कि सभी शैक्षणिक संस्थान, व्यापारिक प्रतिष्ठान और सरकारी एवं निजी कार्यालय बंद रहेंगे।

जिलाधिकारी ने लोगों से प्रशासन के साथ सहयोग करने और पश्चिमी ओडिशा के इस शहर में जल्द से जल्द शांति बहाली सुनिश्चित करने की अपील की।

उप महानिरीक्षक (उत्तर-मध्य रेंज) बृजेश कुमार राय ने कहा कि प्रशासन ने शुक्रवार रात शहर में हुई हिंसा के बाद क्षेत्र में शांति और सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए कर्फ्यू लागू करने का फैसला किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

देशव्यापी केमिस्ट हड़ताल: 20 मई को बंद रहेंगी देश की 8 लाख दवा दुकानें, जानें क्या है वजह और क्या मिलेंगी इमरजेंसी सेवाएं

Karnataka Shocker: दुबारे कैंप में प्रशिक्षित हाथियों की लड़ाई के दौरान मलबे की तरह गिरी हथनी, तमिलनाडु की महिला पर्यटक की कुचलकर मौत (Watch Video)

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट