देश की खबरें | सीयूईटी से सभी उम्मीदवारों को समान अवसर मिलते हैं : डीयू कुलपति

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति योगेश सिंह ने शुक्रवार को कहा कि साझा विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) से देशभर के उम्मीदवारों को समान अवसर मिलेंगे और यह सभी के लिए फायदेमंद होगी।

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति योगेश सिंह ने शुक्रवार को कहा कि साझा विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) से देशभर के उम्मीदवारों को समान अवसर मिलेंगे और यह सभी के लिए फायदेमंद होगी।

एक वेबीनार को संबोधित करते हुए उन्होंने मेरिट आधारित प्रणाली में समस्याओं का उल्लेख करते हुए कहा कि अलग-अलग बोर्ड्स की अलग-अलग अंक प्रणालियां होती है जिससे असमानता पैदा होती है।

उन्होंने कहा, ‘‘सीयूईटी एक नयी प्रणाली है। यह पहली बार है जब दिल्ली विश्वविद्यालय इसके तहत परीक्षाएं करा रहा है। अभी तक हमारे पास मेरिट आधारित प्रणाली थी, जो केवल 12वीं कक्षा की परीक्षाओं में मिले अंकों पर आधारित थी। हालांकि, उस प्रणाली में कुछ दिक्कतें थीं। अलग-अलग बोर्ड्स की अलग-अलग अंक प्रणालियां होती है और इससे असमानता पैदा होती है।’’

यह वेबीनार छात्रों को सीयूईटी के तहत स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आरक्षण की नीतियों के बारे में बताने के लिए आयोजित किया गया।

डीयू के कुलपति ने कहा, ‘‘नयी प्रणाली से हर किसी को समान अवसर मिलते हैं। यह देश के किसी भी हिस्से में रह रहे व्यक्ति के लिए फायदेमंद है। यह शहरी इलाकों के साथ ही ग्रामीण इलाकों के लोगों के लिए भी फायदेमंद है।’’

दिल्ली विश्वविद्यालय के पंजीयक विकास गुप्ता, डीन, दाखिला हनीत गांधी और संयुक्त डीन, दाखिला प्रोफेसर संजीव सिंह वेबीनार में शामिल हुए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\