CSK vs KKR IPL 2024: तुषार देशपांडे, रविंद्र जडेजा के तूफान में उड़े केकेआर, सीएसके को दिया 138 रन का लक्ष्य

रविंद्र जडेजा (चार ओवर में 18 रन पर तीन विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 मैच में सोमवार को यहां कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को नौ विकेट पर 137 रन पर रोक दिया

पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (Photo Credit: Twitter)

CSK vs KKR IPL 2024: चेन्नई, आठ अप्रैल रविंद्र जडेजा (चार ओवर में 18 रन पर तीन विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 मैच में सोमवार को यहां कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को नौ विकेट पर 137 रन पर रोक दिया. जडेजा ने अपनी शुरुआती दो ओवरों में अंगकृष रघुवंशी (18 गेंद में 24 रन), सुनील नारायण (20 गेंद में 27 रन) और वेंकटेश अय्यर (तीन रन) के विकेट के साथ केकेआर की पारी का रूख मोड़ दिया. जडेजा को तुषार देशपांडे (चार ओवर में 33 रन पर तीन विकेट), मुस्तफिजुर रहमान (चार ओवर में 22 रन पर दो विकेट) और महीश तीक्षणा (चार ओवर में एक विकेट पर 28 रन) का अच्छा साथ मिला. यह भी पढ़ें: कोलकाता नाइट राइडर्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को दिया 138 रनों का टारगेट, तुषार देशपांडे, रविंद्र जडेजा ने झटके 3- 3 विकेट

केकेआर के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर ने 32 गेंद में सबसे ज्यादा 34 रन बनाये. देशपांडे ने पारी की पहली ही गेंद पर फिल सॉल्ट (शून्य) को आउट कर चेन्नई को शानदार शुरुआत दिलायी. प्वाइंट क्षेत्र में जडेजा ने उनका शानदार कैच लपका. नारायण और युवा बल्लेबाज रधुवंशी पर हालांकि इसका कोई असर नहीं पड़ा. दोनों ने सीएसके के गेंदबाजों के खिलाफ तेजी से रन बनाते हुए महज 29 गेंद में अर्धशतकीय साझेदारी पूरी की. इस दौरान नारायण ने देशपांडे के खिलाफ पारी का पहला छक्का लगाया तो वहीं दोनों बल्लेबाजों में पांचवें ओवर में तीक्षणा की गेंद को दर्शकदिर्धा में पहुंचाया. पावरप्ले के बाद टीम का स्कोर एक विकेट पर 56 रन था.

सातवें ओवर में गेंदबाजी के लिए आये जडेजा इन दोनों बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखा कर 56 रन की साझेदारी को तोड़ा. उन्होंने अपनी पहली गेंद पर ही रघुवंशी को पगबाधा और फिर नारायण को तीक्षणा के हाथों कैच कराकर सीएसके को दोहरी सफलता दिलायी. वेंकटेश अय्यर भी बल्ले से अच्छा नहीं कर सकें.

रमनदीप सिंह (13 रन) ने 12वें ओवर में रन गति को तेज करने के लिए तीक्षणा की गेंद पर छक्का जड़ा लेकिन अगली गेंद पर बोल्ड हो गये. श्रेयस अय्यर और रिंकू सिंह भी तेजी से रन बनाने में संघर्ष करते दिखे जिससे टीम ने 16वें ओवर में रनों का सैंकड़ा पूरा किया. सीएसके लिए मौजूदा सत्र में पहला मैच खेल रहे शारदुल ठाकुर की इस ओवर में श्रेयस ने चौका लगाकर 25 गेंद के बाउंड्री के सूखे को खत्म किया.

स्ट्रेजिक टाइम आउट के बाद 17वें ओवर में देशपांडे की गेंद को रिंकू (नौ रन) विकेटों पर खेल गये.

क्रीज पर आंद्रे रसेल की मौजूदगी से केकेआर को कुछ बड़े शॉट की उम्मीद थी लेकिन वह 10 गेंद की पारी में दो चौके की मदद से 10 रन ही बना सके. मुस्तफिजुर ने 20वें ओवर में श्रेयस और मिचेल स्टार्क को आउट कर केकेआर को 140 रन के अंदर रोक दिया. श्रेयस का कैच जडेजा ने पकड़ा जो आईपीएल में उनका सौवां कैच रहा.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस