जरुरी जानकारी | सीएसबी बैंक का शुद्ध लाभ जनवरी-मार्च तिमाही में बढ़कर 130.67 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. निजी क्षेत्र के सीएसबी बैंक का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में कई गुना बढ़कर 130.67 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

नयी दिल्ली, छह मई निजी क्षेत्र के सीएसबी बैंक का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में कई गुना बढ़कर 130.67 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

बैंक ने इससे पूर्व वित्त वर्ष 2020-21 की इसी तिमाही में 43 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

सीएसबी बैंक ने शुक्रवार को शेयर बाजारों को दी सूचना में कहा कि वित्त वर्ष 2021-22 की मार्च तिमाही के दौरान उसकी कुल आय बढ़कर 583.17 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में यह 560.87 करोड़ रुपये थी।

बैंक की संपत्ति गुणवत्ता में सुधार के साथ इसकी सकल गैर-निष्पादित संपत्ति (एनपीए) या फंसा कर्ज 31 मार्च, 2022 को घटकर सकल कर्ज का 1.81 प्रतिशत रह गया। जबकि मार्च, 2021 में यह 2.66 प्रतिशत था।

बैंक का शुद्ध एनपीए 31 मार्च, 2022 को घटकर 0.68 प्रतिशत रह गया। जबकि एक साल पहले यह 1.17 प्रतिशत था।

पूरे वित्त वर्ष 2021-22 में बैंक का शुद्ध लाभ दो गुना बढ़कर 458.49 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। पिछले वित्त वर्ष 2020-21 में यह 218.40 करोड़ रुपये था।

बीते वित्त वर्ष के दौरान बैंक की कुल आय बढ़कर 2,285.11 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। यह इससे पिछले वित्त वर्ष 2020-21 में 2,175.42 करोड़ रुपये थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\