खेल की खबरें | सीएसए के पूरे बोर्ड ने इस्तीफा दिया, ओलंपिक निकाय करेगी अंतरिम समिति का गठन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) के 10-सदस्यीय निदेशक मंडल ने इस्तीफा दे दिया है जिससे देश की ओलंपिक समिति की मांग के मुताबिक इस संकटग्रस्त निकाय के अंतरिम प्रशासनिक ढांचा में बदलाव हो सकेगा।

जोहानिसबर्ग, 26 अक्टूबर क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) के 10-सदस्यीय निदेशक मंडल ने इस्तीफा दे दिया है जिससे देश की ओलंपिक समिति की मांग के मुताबिक इस संकटग्रस्त निकाय के अंतरिम प्रशासनिक ढांचा में बदलाव हो सकेगा।

पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष ब्रेसफोर्ड विलियम्स सहित छह निदेशकों ने रविवार को एक बैठक के बाद इस्तीफा दे दिया जबकि बाकी चार ने सोमवार को पद छोड़ दिया।

यह भी पढ़े | IPL 2020: हार्दिक पांड्या ने घुटने के बल बैठकर ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ का समर्थन किया.

सीएसए ने ट्विटर पर जारी बयान में सोमवार को कहा, ‘‘ बोर्ड सदस्यों की परिषद ने विचार-विमर्श कर यह संकल्प लिया कि दक्षिण अफ्रीका में क्रिकेट के हित को पूरा करने के लिए सभी को इस्तीफा दे देना चाहिए, जैसा कि उन्होंने किया। सभी स्वतंत्र और गैर-स्वतंत्र निदेशकों ने अब इस्तीफा दे दिया है।’’

बयान के मुताबिक, ‘‘ 25 अक्टूबर 2020 को आयोजित की गयी सदस्य परिषद की बैठक के बाद, सदस्यों ने इस्तीफा दिया और उसे स्वीकार कर लिया गया।’’

यह भी पढ़े | IPL 2020: मुंबई इंडियन्स के खिलाफ मिली जीत के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ का आया बड़ा बयान.

दक्षिण अफ्रीका में दो नवंबर को घरेलू सत्र शुरू हो रहा है जिससे पहले बोर्ड को इस स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। इंग्लैंड की पुरूष टीम को भी अगले महीने तीन एकदिवसीय और इतने ही टी20 अंतरराष्ट्रीय के लिए दक्षिण अफ्रीका का दौरा करना है।

दक्षिण अफ्रीका खेल महासंघ और ओलंपिक समिति (एसएएससीओसी) के निर्देश के अनुसार एक अंतरिम संचालन समिति को सीएसए के प्रभारी के रूप में रखे जाने की संभावना है।

फिलहाल के लिए रिहान रिचर्ड्स क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका की गतिविधियों का संचालन करेंगे। रविवार को उन्हें नये पद, ‘देश की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था - सदस्य परिषद’ के अध्यक्ष के तौर पर चुना गया। उनका चयन मान्यता प्राप्त 14 प्रांतीय बोर्ड के अध्यक्षों ने किया।

इससे पहले देश के खेल, कला एवं संस्कृति मंत्री (डीएसएसी) नथी मथेथवा ने प्रशासन में गतिरोध खत्म करने के लिए सरकार के हस्तक्षेप की घोषणा की थी जिसके बाद दक्षिण अफ्रीका क्रिकेटर्स संघ (एसएसीए) ने सीएसए के निदेशक मंडल (बोर्ड आफ डायरेक्टर्स) से सामूहिक इस्तीफे की मांग की थी।

नये प्रशासनिक ढांचे के गठन के बाद सीएसए में सरकार का हस्तक्षेप रुक सकता है क्योंकि वह दक्षिण अफ्रीका खेल महासंघ और ओलंपिक समिति एसएएससीओसी के साथ काम करेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Winner Prediction: राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Mumbai Metro Line 9: मिरा-भाईंदर के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, 3 अप्रैल से काशीगांव से दहिसर के बीच शुरू होगी मुंबई मेट्रो सेवा

MHADA Mumbai Lottery 2026: मुंबई में म्हाडा का घर खरीदने का सुनहरा मौका, 2,640 घरों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से, यहां जानें एप्लिकेशन सहित अन्य जरूरी डिटेल्स

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Guwahati Weather Update: राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले जाने वाले तीसरे मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें गुवाहाटी के मौसम का हाल