जरुरी जानकारी | चालू साल की पहली छमाही में क्रिप्टो संपत्तियों की चोरी 2.17 अरब डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. क्रिप्टोकरेंसी की दुनिया में लगातार बढ़ते साइबर खतरों के बीच वर्ष 2025 के मध्य तक क्रिप्टो संपत्तियों की चोरी का आंकड़ा 2.17 अरब डॉलर (लगभग 18,100 करोड़ रुपये) को पार कर गया। नवीनतम आंकड़ों से यह जानकारी सामने आई है।

नयी दिल्ली, 21 जुलाई क्रिप्टोकरेंसी की दुनिया में लगातार बढ़ते साइबर खतरों के बीच वर्ष 2025 के मध्य तक क्रिप्टो संपत्तियों की चोरी का आंकड़ा 2.17 अरब डॉलर (लगभग 18,100 करोड़ रुपये) को पार कर गया। नवीनतम आंकड़ों से यह जानकारी सामने आई है।

ब्लॉकचेन विश्लेषक फर्म ‘चेनालिसिस’ की 2025 की पहली छमाही पर जारी रिपोर्ट कहती है कि साल के मध्य तक 2.17 अरब डॉलर से अधिक की क्रिप्टो संपत्तियां चोरी हुईं।

इस रिपोर्ट में कॉइनडीसीएक्स के 4.4 करोड़ डॉलर (लगभग 378 करोड़ रुपये) की पिछले हफ्ते हुई क्रिप्टो चोरी के आंकड़े शामिल नहीं हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, कैलेंडर वर्ष 2025 में अबतक चोरी की गई राशि 2024 के समूचे साल की तुलना में अधिक है। यहां तक कि यह आंकड़ा अबतक सबसे खराब साल रहे 2022 से भी 17 प्रतिशत अधिक है।

साल 2025 की कुल क्रिप्टो चोरी में बाईबिट से की गई 1.5 अरब डॉलर की चोरी का एक बड़ा हिस्सा है। यह क्रिप्टो इतिहास की सबसे बड़ी हैकिंग भी थी।

क्रिप्टो हैकिंग से परेशान देशों में अमेरिका, जर्मनी, रूस, कनाडा, जापान, इंडोनेशिया और दक्षिण कोरिया प्रमुख हैं।

कॉइनडीसीएक्स की सुरक्षा प्रणालियों ने शनिवार को साझेदार एक्सचेंज पर अपने एक खाते में अनधिकृत पहुंच का पता लगाया था। इससे लगभग 4.4 करोड़ डॉलर यानी करीब 378 करोड़ रुपये की क्रिप्टो चोरी की जानकारी सामने आई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग', इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू