देश की खबरें | पर्यावरण अनुकूल प्रौद्योगिकी अपनाएगा सीआरपीएफ: महानिदेशक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) प्रमुख ए पी माहेश्वरी ने बुधवार को कहा कि अर्धसैनिक बल अपनी विभिन्न गतिविधियां और प्रतिष्ठानों को संचालित करने के लिए पर्यावरण अनुकूल प्रौद्योगिकी अपनाएगा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 19 अगस्त केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) प्रमुख ए पी माहेश्वरी ने बुधवार को कहा कि अर्धसैनिक बल अपनी विभिन्न गतिविधियां और प्रतिष्ठानों को संचालित करने के लिए पर्यावरण अनुकूल प्रौद्योगिकी अपनाएगा।

देश के सबसे बड़े केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) ने साथ ही हरित परिसर विकसित करने के लिए सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (सीएसई) के साथ हाथ मिलाया है।

यह भी पढ़े | Corona Positive Patient: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में कोरोना पीड़ित मरीज ने की अस्पताल से भागने की कोशिश, तीसरी मंजिल से गिरकर मौत.

सीएसई महानिदेशक सुनीता नारायण ने यहां बल के मुख्यालय का दौरा किया और बुधवार को ‘पौधारोपण और जल संरक्षण’ विषय पर एक वेबिनार सत्र में सीआरपीएफ कर्मियों को संबोधित किया।

सीआरपीएफ के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘उन्होंने एक ऐसी दुनिया बनाकर जलवायु परिवर्तन का मुकाबला करने की तत्काल आवश्यकता पर जोर दिया, जहां विकास और पर्यावरण साथ-साथ चलें।’’

यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीरः हंदवाड़ा के गनीपुरा इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, सर्च ऑपरेशन जारी: 19 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘नारायण ने पर्यावरण संरक्षण के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया और अधिक से अधिक पेड़ लगाने और वर्षा जल संचयन की आवश्यकता पर जोर दिया।’’

माहेश्वरी ने इस कार्यक्रम के दौरान कहा कि बल ‘‘पर्यावरण अनुकूल गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने और पर्यावरण अनुकूल और सतत प्रौद्योगिकियों को अपनाने के लिए प्रतिबद्ध है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Mumbai Local Mega Block: मुंबईकर ध्यान दें! वेस्टर्न लाइन पर आज रात से और सेंट्रल लाइन पर कल रहेगा मेगा ब्लॉक; यात्रा से पहले चेक करें ट्रेनों का पूरा शेड्यूल

Multan Sultans vs Islamabad United 4th T20 Match Preview: चौथे मुकाबले में मुल्तान सुल्तांस और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगी टक्कर, मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड और सभी डिटेल्स

Bihar Board 10th Result 2026 Update: बिहार बोर्ड 10वीं के परिणाम कब होंगे जारी? फर्जी नोटिस वायरल, विभाग ने छात्रों को सतर्क रहने की दी सलाह

Multan Sultans vs Islamabad United, PSL 2026 4th T20 Match Live Streaming In India: आज मुल्तान सुल्तांस बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगा चौथा मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त