देश की खबरें | सीआरपीएफ अधिकारी ने सर्विस रायफल से गोली मारकर खुदकुशी की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के सहायक उप निरीक्षक ने अपनी सर्विस रायफल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

सुकमा, 16 सितंबर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के सहायक उप निरीक्षक ने अपनी सर्विस रायफल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि जिले के गादीरास थाना परिसर में सीआरपीएफ के दूसरी बटालियन के सहायक उप निरीक्षक के शिवानंद (49) ने अपनी सर्विस रायफल एके 47 से खुद को गोली मार ली है।

यह भी पढ़े | Monsoon Session: केंद्र सरकार मानसून सत्र के लोकसभा में पारित करेगी बैकिंग विनियमन विधेयक.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि थाना परिसर स्थित बैरक में सीआरपीएफ के जवानों को आज सुबह अचानक गोली चलने की आवाज आई। इसके बाद वे शिवानंद के बैरक की ओर भागे। वहां उन्होंने शिवानंद को मृत पाया।

अधिकारियों ने बताया कि शिवानंद कर्नाटक के निवासी थे। उन्होंने कहा कि आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चला है। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

यह भी पढ़े | RBI गवर्नर शक्तिकांत दास बोले ‘धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही हैं देश की अर्थव्यवस्था’.

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा घटना की जानकारी शिवानंद के परिजनों को दे दी गई है।

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र के जिलों में नक्सल विरोधी अभियान में सीआरपीएफ को तैनात किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट