खेल की खबरें | क्राउली शतक के करीब, इंग्लैंड के चार विकेट पर 184 रन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. क्राउली (नाबाद 97) अपने पहले टेस्ट शतक से केवल तीन रन पीछे हैं। उनके साथ जोस बटलर 24 रन पर खेल रहे हैं। इन दोनों ने पांचवें विकेट के लिये अभी तक 57 रन जोड़े हैं।

क्राउली (नाबाद 97) अपने पहले टेस्ट शतक से केवल तीन रन पीछे हैं। उनके साथ जोस बटलर 24 रन पर खेल रहे हैं। इन दोनों ने पांचवें विकेट के लिये अभी तक 57 रन जोड़े हैं।

टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के लिये उतरे इंग्लैंड अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों रोरी बर्न्स (छह) और डॉम सिब्ली (22) के विकेट पहले सत्र में गंवा दिये। कप्तान जो रूट (29) और ओली पोप (तीन) दूसरे सत्र में पवेलियन लौटे।

यह भी पढ़े | Rajiv Gandhi Khel Ratna & Arjuna Award 2020: रोहित शर्मा समेत इन पांच लोगों को मिलेगा राजीव गांधी खेल रत्न, इशांत शर्मा समेत 27 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड.

अपना आठवां टेस्ट मैच खेल रहे क्राउली ने अब तक दर्शनीय पारी खेली है। उनका पिछला सर्वश्रेष्ठ स्कोर 76 रन था जो उन्होंने पिछले महीने इसी मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाया था। उन्होंने ढीली गेंदों का फायदा उठाकर अब तक 11 चौके लगाये हैं। उन्होंने लंच से ठीक पहले तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी की गेंद चौके के लिये भेजकर 50 रन की संख्या पार की थी।

शाहीन ने इससे पहले पांचवें ओवर में बर्न्स को इस श्रृंखला में तीसरी बार पवेलियन भेजा। उनकी गेंद बायें हाथ के बल्लेबाज के बल्ले को चूमती हुई स्लिप में शान मसूद के पास पहुंची जिन्होंने जमीन से चिपकता हुआ कैच लिया।

यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: होटल के कमरे में सीमित खिलाड़ियों ने बालकनी से की बातचीत, पहले दिन हल्का अभ्यास.

सिब्ली ने अच्छी शुरुआत की और लेग स्पिनर यासिर शाह के खिलाफ आक्रामक रवैया अपनाने की कोशिश की लेकिन इसी प्रयास में वह पगबाधा आउट हो गये। बल्लेबाज ने डीआरएस का सहारा भी लिया लेकिन रीप्ले से साफ हो गया कि गेंद मिडिल स्टंप पर लग रही थी।

रूट लंबी पारी खेलने की स्थिति में दिख रहे थे लेकिन नसीम शाह की खुरदुरे स्थान पर पिच होने के बाद तेजी से बाहर जाती गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान के दस्तानों में चली गयी। यासिर ने नये बल्लेबाज पोप को बोल्ड करके पाकिस्तान को जल्द ही चौथी सफलता भी दिलाकर स्कोर चार विकेट पर 127 रन कर दिया।

इंग्लैंड तीन मैचों की श्रृंखला में अभी 1-0 से आगे चल रहा है। उसने आलराउंडर सैम कुर्रेन की जगह तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को अंतिम एकादश में रखा है। पाकिस्तान ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू