जरुरी जानकारी | क्रिसिल ने यस बैंक के 18 हजार करोड़ के बांड की रेटिंग बीबीबी बरकरार रखी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. क्रेडिट रेटिंग कंपनी क्रिसिल ने यस बैंक के 18,000 करोड़ रुपये के बांड के लिये बीबीबी रेटिंग की फिर से पुष्टि की है।

नयी दिल्ली, छह जून क्रेडिट रेटिंग कंपनी क्रिसिल ने यस बैंक के 18,000 करोड़ रुपये के बांड के लिये बीबीबी रेटिंग की फिर से पुष्टि की है।

यस बैंक ने शनिवार को शेयर बाजारों को बताया कि क्रिसिल ने 13,941 करोड़ रुपये के टियर II बांड तथा 3,780 करोड़ रुपये के इन्फ्रास्ट्रक्चर बांड की रेटिंग ‘क्रिसिल बीबीबी / स्टेबल' बनाये रखने की पुष्टि की है।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: J&K के सरकारी कर्मचारियों को अब ‘Mera Vatan app’पर मिलेगी- सैलरी, भत्ता और प्रमोशन की पूरी जानकारी.

एजेंसी ने यस बैंक के जमा के प्रमाणपत्रों की रेटिंग को भी ‘क्रिसिल ए2’ बनाये रखा है।

बीबीबी रेटिंग को वित्तीय देनदारियां पूरा करने के लिहाज से मध्यम सुरक्षा का माना जाता है। वहीं ए2 रेटिंग वाली ऋण प्रतिभूतियां बेहद सुरक्षित मानी जाती हैं।

यह भी पढ़े | स्वास्थ्य मंत्रालय की नई गाइडलाइंस- कोरोना के हल्के व बिना लक्षण वाले मरीजों को न करें अस्पतालों में भर्ती, 24 घंटे में किया जाए डिस्चार्ज.

क्रिसिल ने इस बारे में कहा कि देश के सबसे बड़े वाणिज्यिक बैंक ‘भारतीय स्टेट बैंक’ की ठीक-ठाक हिस्सेदारी तथा प्रमुख शेयरधारकों से असाधारण संरचनात्मक समर्थन के कारण रेटिंग को पुराने स्तर पर बनाये रखा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\