देश की खबरें | हरियाणा के हिसार में अपराधी प्रदीप बडाला उर्फ ​​काला की गोली मार कर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के हिसार जिले के बडाला गांव निवासी कुख्यात अपराधी प्रदीप बडाला उर्फ काला की मंगलवार को कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

हिसार, 17 जनवरी हरियाणा के हिसार जिले के बडाला गांव निवासी कुख्यात अपराधी प्रदीप बडाला उर्फ काला की मंगलवार को कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना इस जिले के बास थाना क्षेत्र के जीतपुरा गांव के पास हुई, जब प्रदीप बडाला और उनके दो साथी अमित तथा सुनील कार से हिसार की ओर जा रहे थे।

पुलिस ने बताया कि हमले में बाल-बाल बचे सुनील ने पुलिस को बताया कि एक कार में सवार कुछ हमलावरों ने जीतपुरा गांव के पास उनके वाहन को रोका और गोलीबारी शुरू कर दी।

उन्होंने बताया कि प्रदीप बडाला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अमित गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। हांसी पुलिस ने हमलावरों को पकड़ने के लिए पांच टीमों का गठन किया है।

पुलिस ने प्रदीप बडाला के शव को पोस्टमार्टम के लिए हांसी के सरकारी अस्पताल भेज दिया है।

इस बीच, पुलिस और फोरेंसिक विशेषज्ञों ने सबूत जुटाने के लिए मौका मुआयना किया।

प्रदीप बडाला के पिता गांव के सरपंच हैं। हांसी पुलिस प्रवक्ता के अनुसार मृतक के खिलाफ हिसार, भिवानी, रोहतक और सोनीपत जिलों में हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती, डकैती आदि सहित 30 मामले दर्ज हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच इकलौता टेस्ट? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\