देश की खबरें | अपराध और अहंकार भाजपा का पर्याय बन चुका है : राहुल गांधी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को उत्तराखंड में एक 19 वर्षीय रिसेप्शनिस्ट युवती की हत्या को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि अपराध और अहंकार सत्तारूढ़ दल का पर्याय बन चुका है ।

नयी दिल्ली, 25 सितंबर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को उत्तराखंड में एक 19 वर्षीय रिसेप्शनिस्ट युवती की हत्या को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि अपराध और अहंकार सत्तारूढ़ दल का पर्याय बन चुका है ।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से न्याय का आश्वासन दिए जाने के बाद रिश्तेदारों ने पीड़िता का रविवार को अंतिम संस्कार किया और प्रदर्शनकारियों ने एक प्रमुख राजमार्ग पर आठ घंटे की नाकाबंदी भी हटा ली। युवती की हत्या कथित रूप से भाजपा नेता के बेटे ने की है ।

रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी का शव शनिवार को ऋषिकेश के पास चीला नहर में मिला था । शव मिलने के छह दिन पहले अंकिता के माता-पिता को पता चला था कि वह अपने कमरे से लापता है । उसके नियोक्ता ने उसकी कथित तौर पर हत्या की है ।

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘अपराध और अहंकार, भाजपा के पर्याय बन चुके हैं। न शर्मिंदगी, न एक शब्द, सिर्फ चुप्पी, प्रधानमंत्री का संदेश साफ़ है - महिलाएं मुझसे कोई उम्मीद न रखें।’’

कांग्रेस नेता ने इसके साथ ही एक वीडियो भी साझा किया है जिसमें महिलाओं के खिलाफ अपराधों का संकलन है जिससे भाजपा नेता संबंधित हैं ।

इससे पहले रविवार को, अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग कर रहे प्रदर्शनकारी उत्तराखंड के श्रीनगर में ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरने पर बैठ गए, जाम करीब आठ घंटे तक चला, जिससे नौ किलोमीटर लंबा जाम लग गया।

पीड़िता हरिद्वार के भाजपा नेता विनोद आर्य के बेटे पुलकित आर्य के स्वामित्व वाले एक रिसॉर्ट में काम करती थी जो पौड़ी जिले के यमकेश्वर में स्थित है । मामले में पुलकित और दो अन्य कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, श्रेयस अय्यर ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Stats And Preview: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर अपनी विजयी रथ जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Hardik Pandya IPL Stats Against DC: आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन, ऑलराउंडर के आकंड़ों पर एक नजर

Rohit Sharma IPL Stats Against DC: आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रोहित शर्मा का प्रदर्शन, ‘हिटमैन’ के आकंड़ों पर एक नजर