Ind vs Aus 3rd Test: भारतीय शेरों की लगन का लोहा पोंटिंग ने भी माना, इन दीगाजों ने भी टीम को सराहा

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और रिकी पोंटिंग की सहित क्रिकेट जगत के दिग्गजों ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले गये तीसरे टेस्ट मैच के आखिरी दिन भारत के प्रदर्शन की जमकर प्रशंसा की.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Photo)

नयी दिल्ली, 11 जनवरी : मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) और रिकी पोंटिंग की सहित क्रिकेट जगत के दिग्गजों ने ऑस्ट्रेलिया (Australia) के खिलाफ सिडनी में खेले गये तीसरे टेस्ट मैच के आखिरी दिन भारत के प्रदर्शन की जमकर प्रशंसा की. ऋषभ पंत (97) और चेतेश्वर पुजारा (77) के पवेलियन लौटने के बाद भारतीय टीम मुश्किल में फंस गयी थी लेकिन हनुमा विहारी (161 गेंद में 23 रन) और रविचंद्रन अश्विन (128 गेंद में 39 रन) ने पांचवें दिन तीसरे सत्र में विकेट नहीं गिरने दिया और आस्ट्रेलिया को जीत से वंचित किया. दोनों की छठे विकेट की अटूट साझेदारी 42 ओवर से ज्यादा देर तक चली, जिससे जीत के लिए 407 रन का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने पांच विकेट पर 334 रन बनाकर मैच ड्रा कराया. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक लगाने वाले तेंदुलकर ने ट्वीट किया, ‘‘ भारतीय टीम पर काफी गर्व है. ऋषभ पंत, चेतेश्वर पुजारा, रविचंद्रन अश्विन और हनुमा विहारी ने अपनी भूमिका शानदार तरीके से निभाई. किसी को अनुमान है कि ड्रेसिंग रूप का मनोबल कितना ऊंचा होगा? ’’ ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान पोंटिंग भी भारतीय बल्लेबाजों से काफी प्रभावित दिखे.

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ आज पूरे दिन भारत के संघर्ष और दृढ़ संकल्प का लुत्फ उठाया. पंत और पुजारा ने इसकी शुरूआत की और फिर विहारी और अश्विन ने दिन के अधिकांश समय नियंत्रण में रह कर ऑस्ट्रेलिया का सामना किया, जो बहुत प्रभावशाली था. अब ब्रिसबेन का इंतजार कर रहा हूं.’’ विहारी और अश्विन की जोड़ी ने जिस तरह से बल्लेबाजी की उसने राहुल द्रविड की याद दिला दी, जो सोमवार को अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने भारतीय टीम के ‘असाधारण’ प्रयास के लिए बधाई देते हुए लिखा, ‘‘राहुल द्रविड़ के लिये जन्मदिन का उपयुक्त उपहार. भारत ने आज असाधारण जज्बा, संघर्ष और धैर्य का प्रदर्शन किया.’’ भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भारतीय टीम के प्रदर्शन को ‘अविश्वसनीय’ करार दिया. यह भी पढ़ें : Ind vs Aus 3rd Test: भारतीय शेरों की लगन का लोहा पोंटिंग ने भी माना, इन दीगाजों ने भी टीम को सराहा

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ टीम पर काफी गर्व महसूस हो रहा है, पंत ने दिखाया कि अलग तरह से देखे जाने की क्यों जरूरत है. विहारी, पुजारा और अश्विन ने अविश्वसनीय जज्बा दिखाया.’’ भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज और घरेलू दिग्गज वसीम जाफर ने भी चौथी पारी में चोट से जूझने के बाद भी भारतीय बल्लेबाजों के हौसले की तारीफ की. उन्होंने ट्वीट पर लिखा, ‘‘ चोट, उपहास, दुर्व्यवहार और ‘बायो-बबल’ की थकान का सामना कर रही आधी ताकत वाली भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के लिए अपने घर में हराना मुश्किल हो रहा है. इस शानदार प्रयास के लिए कोई प्रशंसा कम होगी. नहीं है. आप बेहतरीन टीम है इसका लुत्फ उठाइये.’’ बीसीसीआई सचिव जय शाह ने टीम के प्रयास की सराहना करते हुए ट्वीट किया, ‘‘ जरूरत के समय खिलाड़ियों और टीम ने हौसला दिखाया. पांचवें दिन शानदार संघर्ष दिखाने के लिए भारतीय टीम पर गर्व है. पंत, विहारी, पुजारा और अश्विन ने शानदार किया. ’’

इस तीसरे टेस्ट में टीम से बाहर रहे भारतीय सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने भी साथी खिलाड़ियों की तारीफ की.

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘कभी हार नहीं माननी चाहिए. कभी भी किसी चुनौती से पीछे नहीं हटना चाहिए. टीम ने शानदार हौसला और धैर्य दिखाया.’’ पांचवें दिन ड्रिक्स के समय स्टीव स्मिथ पंत के बल्लेबाजी क्रीज के निशान के साथ छेड़छाड़ करते दिखे लेकिन भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ने 97 रन की पारी खेलकर टीम को बेहतर स्थिति में पहुंचाया. स्मिथ की इस हरकत पर सहवाग ने लिखा, ‘‘हर हथकंडा अपना रहे हैं, स्मिथ पंत का क्रीज पर निशान मिटा रहे हैं. पर कुछ काम ना आया, खाया पिया कुछ नहीं, गिलास तोड़ा 12 आना. मुझे भारतीय टीम पर काफी गर्व है सीना चौड़ा हो गया.’’ टीम के शानदार प्रदर्शन के बाद भी बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और भारतीय जनता पार्टी के सांसद बाबुल सुप्रियो ने भारतीय बल्लेबाजी की थोड़ी आलोचना की जिसके कारण उन्हें स्वयं भी क्रिकेट प्रेमियों की आलोचना का सामना करना पड़ा. कांग्रेस नेता शुक्ला ने ट्वीट किया, ‘‘ मध्यक्रम और बेहतर प्रदर्शन करता तो हम टेस्ट मैच जीत सकते थे.’’ यह भी पढ़ें : IND vs AUS 3rd Test 2021: दिग्गज स्पिनर शेन वार्न भी हुए टीम इंडिया के मुरीद, कहा- भारत के साहसिक रवैये की जितनी तारीफ की जाए कम है

गायक से नेता बने बाबुल सुप्रियो ने कहा, ‘‘ पंत की तरह ही अगर हनुमा विहारी ने थोड़ा दमखम दिखाया होता और खराब गेंदों को बाउंड्री पार भेजता तो हम ऐतिहासिक जीत दर्ज कर सकते थे. हनुमा का पैर जम चुका था और मैं सिर्फ खराब गेंदों पर रन बनाने की बात कर रहा हूं.’’

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी