खेल की खबरें | सितंबर में अपनी खुद की टी20 लीग शुरू करेगा क्रिकेट कीनिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. एक समय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के एसोसिएट देशों में सबसे मजबूत रहे कीनिया इस खेल को अपने देश में फिर से नया जीवन देने के लिए सितंबर में अपनी फ्रेंचाइजी आधारित लीग सीकेटी20 शुरू करेगा।

नैरोबी, 30 अप्रैल एक समय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के एसोसिएट देशों में सबसे मजबूत रहे कीनिया इस खेल को अपने देश में फिर से नया जीवन देने के लिए सितंबर में अपनी फ्रेंचाइजी आधारित लीग सीकेटी20 शुरू करेगा।

कीनिया की टीम को एक समय काफी मजबूत माना जाता था और उसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन भी किया था, जिसमें 2003 में एकदिवसीय विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचना भी शामिल था।

लीग का पहला सत्र 25 दिन का होगा जिसमें छह फ्रेंचाइजी हिस्सा लेंगी, जिन्हें दुनिया भर से कम से कम पांच अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करने की अनुमति दी गई है।

क्रिकेट कीनिया और दुबई/भारत स्थित कंपनी एओएस स्पोर्ट के बीच इस लीग के आयोजन को लेकर एक समझौता हुआ है।

कीनिया के पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर कैनेडी ओबुया ने कहा, ‘‘यह बहुत बड़ा आयोजन होगा। यह रोमांचक होगा। यह रोमांचकारी होगा। इससे कीनिया में क्रिकेट को नई दिशा मिलेगी।’’

कीनिया की तरफ से 90 एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले इस पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा, ‘‘‘किसी भी मैच के लिए एक टीम को चार विदेशी खिलाड़ियों को ही अंतिम एकादश में शामिल करने की अनुमति दी जाएगी। बाकी सभी खिलाड़ी स्थानीय होंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Mumbai Local Mega Block: मुंबईकर ध्यान दें! वेस्टर्न लाइन पर आज रात से और सेंट्रल लाइन पर कल रहेगा मेगा ब्लॉक; यात्रा से पहले चेक करें ट्रेनों का पूरा शेड्यूल

Multan Sultans vs Islamabad United 4th T20 Match Preview: चौथे मुकाबले में मुल्तान सुल्तांस और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगी टक्कर, मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड और सभी डिटेल्स

Bihar Board 10th Result 2026 Update: बिहार बोर्ड 10वीं के परिणाम कब होंगे जारी? फर्जी नोटिस वायरल, विभाग ने छात्रों को सतर्क रहने की दी सलाह

Multan Sultans vs Islamabad United, PSL 2026 4th T20 Match Live Streaming In India: आज मुल्तान सुल्तांस बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगा चौथा मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त