IPL 2025: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की भारत और पाकिस्तान की स्थिति पर करीबी नजर

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने शुक्रवार को कहा कि वह भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव पर ‘करीबी नजर’ रखे हुए है, क्योंकि 20 से अधिक ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी और कोच मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग और पाकिस्तान सुपर लीग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

भारत बनाम पाकिस्तान (Photo Credit: X Formerly Twitter)

सिडनी, 9 मई : क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने शुक्रवार को कहा कि वह भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव पर ‘करीबी नजर’ रखे हुए है, क्योंकि 20 से अधिक ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी और कोच मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग और पाकिस्तान सुपर लीग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. आईपीएल पर गुरुवार को उस समय अनिश्चितता के बादल मंडराने लगे जब आसपास के शहरों में हवाई हमले की संभावना के कारण धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मैच बीच में ही रद्द करना पड़ा. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) अभी मौजूदा स्थिति की समीक्षा कर रहा है.

इस बीच, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बढ़ती सुरक्षा चिंताओं के कारण पाकिस्तान सुपर लीग के बाकी मैचों को यूएई में स्थानांतरित करने का फैसला किया है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बयान में कहा, ‘‘हम ऑस्ट्रेलिया सरकार, पीसीबी, बीसीसीआई और स्थानीय सरकारी अधिकारियों से नियमित सलाह और अपडेट प्राप्त करने सहित पाकिस्तान और भारत की स्थिति पर करीबी नजर रखना जारी रखेंगे. हम अपने खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के सदस्यों के साथ भी संपर्क में हैं.’’ यह भी पढ़ें : SL-W vs SA-W Women’s Tri-Nation Series 2025 6th ODI Scorecard: दक्षिण अफ्रीका महिला टीम ने श्रीलंका को दिया 316 रनों का विशाल लक्ष्य, एनेरी डर्कसेन ने ठोका शतक, यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड और कोच रिकी पोंटिंग और ब्रैड हैडिन आईपीएल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जबकि पूर्व बल्लेबाज डेविड वार्नर, तेज गेंदबाज रिले मेरेडिथ और सीन एबॉट जैसे खिलाड़ी पीएसएल में खेल रहे हैं. स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, कई ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की है और वे जल्द से जल्द भारत छोड़ने के इच्छुक हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट