खेल की खबरें | क्रिकेट आस्ट्रेलिया पहली महिला सीईओ के लिये तैयार : पैरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. स्टार आलराउंडर एलिस पैरी के अनुसार क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पद पर पहली बार किसी महिला को नियुक्त किया जा सकता है और इसके लिये कई योग्य महिला उम्मीद्वार हैं।

मेलबर्न, 19 जून स्टार आलराउंडर एलिस पैरी के अनुसार क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पद पर पहली बार किसी महिला को नियुक्त किया जा सकता है और इसके लिये कई योग्य महिला उम्मीद्वार हैं।

क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने केविन राबर्ट्स के इस सप्ताह के शुरू में त्यागपत्र देने के बाद निक हॉकले को अंतरिम सीईओ नियुक्त किया है। आस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड कोविड-19 महामारी के कारण वित्तीय संकट से जूझ रहा है।

यह भी पढ़े | IPL Update: आईपीएल में चीनी स्पॉन्सरशिप से भारतीय अर्थव्यवस्था को हुआ फायदा- अरूण धूमल.

पैरी ने कहा कि पश्चिम आस्ट्रेलिया की मुख्य कार्यकारी क्रिस्टीना मैथ्यूज स्थायी पद के लिये अच्छा विकल्प हो सकती है।

पैरी ने वीडियो कॉल में पत्रकारों से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि क्रिकेट आस्ट्रेलिया लंबे समय से महिला सीईओ को नियुक्त करने के लिये तैयार है। मैं जानती हूं कि इस पद के लिये अंतिम दौर की बातचीत में क्रिस्टीना के नाम पर भी चर्चा हुई थी। मुझे नहीं लगता कि इसमें कुछ नया है। ’’

यह भी पढ़े | 18 जून 1983: कपिल देव ने कहा-175 रन की पारी ने टीम में जगाया था आत्मविश्वास.

उन्होंने कहा कि शीर्ष पदों पर कई महिलाएं हैं जिन्होंने बोर्ड के कामकाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है।

पैरी ने कहा, ‘‘क्रिकेट आस्ट्रेलिया में कार्यकारी पदों पर कई महिलाएं काम कर रही हैं। बेलिंडा क्लार्क और स्टेफ बेलट्रेम इनमें शामिल हैं। वे अपने कामकाज से अहम भूमिका निभाती हैं। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\