जरुरी जानकारी | उद्योग क्षेत्र को कर्ज अक्टूबर में घटकर 5.4 प्रतिशत पर: आरबीआई आंकड़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. उद्योग क्षेत्र को बैंक कर्ज अक्टूबर में घटकर 5.4 प्रतिशत रहा। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा बृहस्पतिवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

मुंबई, 30 नवंबर उद्योग क्षेत्र को बैंक कर्ज अक्टूबर में घटकर 5.4 प्रतिशत रहा। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा बृहस्पतिवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

पिछले साल समान माह में यह 13.5 प्रतिशत रहा था।

आंकड़ों के अनुसार, समीक्षाधीन माह में कृषि और संबद्ध गतिविधियों के लिए कर्ज में सालाना आधार पर 17.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई। पिछले साल अक्टूबर में यह 13.8 प्रतिशत थी।

प्रमुख उद्योगों में, मूल धातु और धातु उत्पादों, खाद्य प्रसंस्करण और वस्त्रों के लिए ऋण वृद्धि में सालाना आधार पर तेजी आई, जबकि सभी इंजीनियरिंग, रसायन और रसायन उत्पादों और बुनियादी ढांचे को कर्ज में गिरावट आई।

सेवा क्षेत्र को कर्ज अक्टूबर, 2023 में सालाना आधार पर 20.1 प्रतिशत बढ़ा, जबकि एक साल पहले यह 22.5 प्रतिशत था। इसमें गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियां (एनबीएफसी) और व्यापार मुख्य योगदानकर्ता थे।

इसके अलावा, अक्टूबर, 2023 में व्यक्तिगत ऋण वृद्धि घटकर 18 प्रतिशत सालाना रह गई, जो एक साल पहले 20.5 प्रतिशत थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now