देश की खबरें | दिल्ली चुनाव में भाजपा की सफलता का श्रेय प्रचार गीतों को भी जाता है: पार्टी नेता
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सफलता का श्रेय जिन विभिन्न कारकों को जाता है, उनमें इसके लोकप्रिय प्रचार गीत भी शामिल हैं।
नयी दिल्ली, आठ फरवरी दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सफलता का श्रेय जिन विभिन्न कारकों को जाता है, उनमें इसके लोकप्रिय प्रचार गीत भी शामिल हैं।
इसमें से दो गीत पार्टी सांसद मनोज तिवारी ने गाए हैं। उनके अलावा अमित ढुल और आजमगढ़ के पूर्व सांसद एवं भोजपुरी फिल्म अभिनेता दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने भी इन गीतों को अपनी आवाज दी है।
पार्टी नेताओं ने कहा कि भाजपा ने पांच फरवरी को हुए चुनावों के लिए एक महीने तक चले अपने प्रचार अभियान के दौरान चारों गीतों का खूब इस्तेमाल किया।
पार्टी नेता नील कांत बख्शी ने कहा कि तिवारी द्वारा गाया गया गीत ‘‘बहाने नहीं बदलाव चाहिए’’ अभियान का सबसे लोकप्रिय गीत बन गया।
उन्होंने कहा कि यह गीत राष्ट्रीय राजधानी में केजरीवाल नीत आम आदमी पार्टी (आप) की विफलताओं पर भाजपा के राजनीतिक हमलों का अभिन्न अंग बन गया।
चारों गीतों के ‘क्रिएटिव डायरेक्टर’ बख्शी ने कहा कि राजनीतिक संदेश, आकर्षक बोल और लयबद्ध धुन इन वीडियो गीतों के महत्वपूर्ण तत्व हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)