देश की खबरें | बंगाल के सुंदरबन में बाघ के हमले में केंकड़ा पकड़ने वाले की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के सुंदरबन में बृहस्पतिवार को बाघ ने केकड़ा पकड़ने वाले एक व्यक्ति को मार डाला। एक वन अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कैनिंग, तीन सितंबर पश्चिम बंगाल के सुंदरबन में बृहस्पतिवार को बाघ ने केकड़ा पकड़ने वाले एक व्यक्ति को मार डाला। एक वन अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह सुंदरबन तटीय पुलिस थाना क्षेत्र के कुम्हारी गांव के निवासी बाबूलाल रप्टन और केनाराम मंडल बृहस्पतिवार सुबह मरीचझापी द्वीप के चिल्मारी नहर पर नाव से गए।

यह भी पढ़े | India-China Border Row: चीन से टकराव के बीच CDS जनरल बिपिन रावत ने कहा, हमारी तीनों सेना उकसावे वाली कार्रवाइयों से निपटने में सक्षम हैं.

अधिकारी ने कहा कि जब वे दोनों केकड़ा पकड़ रहे थे तभी एक बाघ ने पीछे से रप्टन पर हमला किया और उसे जंगल में खींच ले गया।

उन्होंने कहा कि मंडल ने मदद के लिए शोर मचाया। इसके बाद केकड़ा पकड़ने वाले क्षेत्र के अन्य लोगों ने बाघ का पीछा किया और रप्टन का शव लेकर आए।

यह भी पढ़े | Stone Pelting in UP: उत्तर प्रदेश के बलिया में पुलिस के साथ झड़प, कई लोग घायल, चौकी इंचार्ज, कांस्टेबल सस्पेंड, Watch Video.

अधिकारी ने कहा कि रप्टन तीन लोगों के परिवार में एकमात्र कमाने वाला था।

पिछले 30 दिनों में दक्षिण 24 परगना जिले में इस क्षेत्र में बाघ के हमलों में केकड़ा पकड़ने वाले छह लोग मारे जा चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू