देश की खबरें | माकपा का फेसबुक पेज हैक, यूडीएफ उम्मीदवार का वीडियो पोस्ट किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में होने जा रहे अहम उपचुनावों के बीच सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) को रविवार को तब शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा, जब उसके आधिकारिक फेसबुक पेज पर थोड़ी देर के लिए पलक्कड़ विधानसभा क्षेत्र से विपक्षी यूडीएफ के उम्मीदवार राहुल ममकूटथिल के चुनाव प्रचार का वीडियो दिखाया गया।

पथनमथिट्टा (केरल), 10 नवंबर केरल में होने जा रहे अहम उपचुनावों के बीच सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) को रविवार को तब शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा, जब उसके आधिकारिक फेसबुक पेज पर थोड़ी देर के लिए पलक्कड़ विधानसभा क्षेत्र से विपक्षी यूडीएफ के उम्मीदवार राहुल ममकूटथिल के चुनाव प्रचार का वीडियो दिखाया गया।

जिला नेतृत्व ने शुरू में दावा किया कि यह पार्टी का आधिकारिक पेज नहीं था, लेकिन बाद में स्पष्ट किया कि वीडियो पोस्ट करने और विवाद पैदा करने के लिए पेज को ‘हैक’ किया गया था।

माकपा के पथनमथिट्टा जिला सचिव केपी उदयभानु ने एक बयान जारी कर कहा कि पार्टी को मीडिया की खबर के बाद पोस्ट वीडियो के बारे में पता चला।

उदयभानु ने कहा, ‘‘विस्तृत जांच करने पर पता चला कि किसी ने पेज हैक कर लिया, विवाद पैदा करने के लिए जानबूझकर वीडियो पोस्ट किया, स्क्रीनशॉट लिया और इसे मीडिया में साझा किया।’’

सोशल मीडिया टीम ने पेज को पुनः प्राप्त किया और वीडियो को तुरंत हटा दिया। साइबर पुलिस और फेसबुक अधिकारियों के पास शिकायत दर्ज कराई गई है।

भाजपा ने इस घटना को लोकसभा और विधानसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) और संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) के बीच ‘सौदे’ का सबूत बताया।

वायनाड लोकसभा सीट और चेलक्कारा विधानसभा सीट के लिए 13 नवंबर को उपचुनाव होंगे, जबकि पलक्कड़ निर्वाचन क्षेत्र में 20 नवंबर को उपचुनाव होगा।

संतोष नरेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\