देश की खबरें | माकपा की त्रिपुरा इकाई के सचिव गौतम दास का निधन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. माकपा की त्रिपुरा इकाई के सचिव गौतम दास का बृहस्पतिवार को कोलकाता के एक निजी अस्पताल में कोरोना वायरस संक्रमण के इलाज के दौरान निधन हो गया। वह 70 वर्ष के थे। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

अगरतला, 16 सितंबर माकपा की त्रिपुरा इकाई के सचिव गौतम दास का बृहस्पतिवार को कोलकाता के एक निजी अस्पताल में कोरोना वायरस संक्रमण के इलाज के दौरान निधन हो गया। वह 70 वर्ष के थे। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

दास के परिवार में उनकी पत्नी तापती सेन और बेटी स्वागता हैं। वह अगस्त में कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे और उन्हें अगरतला के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत बिगड़ने के बाद उन्हें छह सितंबर को कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बृहस्पतिवार सुबह सात बजकर दो मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली।

दास 1968 में पार्टी से जुड़े थे और 1986 में त्रिपुरा राज्य समिति के सदस्य बने। वह 1994 में राज्य सचिवालय के लिए चुने गए और 2018 में पार्टी सचिव बने। दास 2015 में 21वीं पार्टी कांग्रेस में माकपा केन्द्रीय समिति के सदस्य बने। वह 1979 से 2015 तक पार्टी की राज्य इकाई के मुखपत्र ‘दैनिक देशेर कथा’ के संपादक भी रहे। वह ‘अगरतला प्रेस क्लब’ के संस्थापक सदस्यों में से एक थे।

माकपा के पोलित ब्यूरो ने दास के निधन पर शोक व्यक्त किया और उनके परिवार के सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

तृणमूल कांग्रेस के पश्चिम बंगाल के महासचिव कुणाल घोष ने भी कोलकाता के उस अस्पताल का दौरा किया, जहां दास का निधन हुआ।

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने भी दास के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ मैं माकपा के राज्य सचिव गौतम दास के निधन से बेहद दुखी हूं। मैं उनकी आत्मा की शांति के प्रार्थना करता हूं। मैं ईश्वर से शोक संतप्त परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now