देश की खबरें | माकपा ने राहुल गांधी के केरल से लोकसभा चुनाव लड़ाने के कांग्रेस के कथित फैसले की आलोचना की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी(माकपा) ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के राज्य से लोकसभा चुनाव लड़ने के कथित फैसले की आलोचना करते हुए कहा कि वायनाड सांसद को खुद को अंतरराज्यीय राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता में शामिल करने के बजाय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ‘फासीवादी नीतियों’ से मुकाबला करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

तिरुवनंतपुरम, चार दिसंबर केरल में सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी(माकपा) ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के राज्य से लोकसभा चुनाव लड़ने के कथित फैसले की आलोचना करते हुए कहा कि वायनाड सांसद को खुद को अंतरराज्यीय राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता में शामिल करने के बजाय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ‘फासीवादी नीतियों’ से मुकाबला करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

उत्तर भारत के तीन प्रमुख राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को करारा झटका लगने के एक दिन बाद माकपा की केरल इकाई के राज्यसचिव एमवी गोविंदन ने कहा कि गांधी को ऐसी जगह से चुनाव लड़ना चाहिए जहां भाजपा का प्रभाव हो। केरल में भाजपा कोई मजबूत पार्टी नहीं है।

गोविंदन ने तर्क दिया कि केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी से संयुक्त रूप से मुकाबला करने के लिए विपक्षी दलों द्वारा गठित 'इंडिया' गठबंधन के पास अच्छा मौका होगा अगर वह भाजपा के खिलाफ मतदान करने वाले लोगों को एकजुट कर लेती है।

उन्होंने पूछा कि ‘‘कांग्रेस सहित राजनीतिक दलों ने भाजपा के फासीवाद के खिलाफ लड़ने के लिए एक व्यापक मंच बनाया है। केरल इसके महत्वपूर्ण राज्यों में से एक है। क्या उन्हें ऐसे राज्य में भाजपा को हराने के लिए चुनाव लड़ना चाहिए या फिर ऐसे क्षेत्र में चुनाव लड़ें जहां भाजपा का प्रभाव है?’’

मार्क्सवादी नेता ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि यह कांग्रेस पार्टी को तय करना है कि गांधी को केरल से चुनाव लड़ना चाहिए या नहीं।

गोविंदन ने कहा,‘‘माकपा को यहां चुनाव नहीं लड़ने के लिए कहने की आवश्यकता नहीं है। सामान्य शालीनता वाला कोई भी नेता जानता है कि यह मुकाबला करने की जगह नहीं है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\