विदेश की खबरें | कोविड-19 : डिज्नी ने शंघाई में अपना थीम पार्क बंद किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इस बीच, देश के दक्षिणी व्यापार केंद्र शेन्जेन ने एक सप्ताह से बंद दुकानों और कार्यालयों को दोबारा खोलने की अनुमति दे दी है।

इस बीच, देश के दक्षिणी व्यापार केंद्र शेन्जेन ने एक सप्ताह से बंद दुकानों और कार्यालयों को दोबारा खोलने की अनुमति दे दी है।

वहीं, पूर्वोत्तर में चांगचुन और जिलिन ने संक्रमितों की संख्या में वृद्धि के मद्देनजर शहर भर में एक बार फिर व्यापाक कोरोना जांच शुरू कर दी है।

चीन में कोविड-19 महामारी की मौजूदा लहर में अन्य प्रमुख देशों की तुलना में संक्रमण के नए मामले कम सामने आए हैं, लेकिन अधिकारी ‘शून्य सहिष्णुता’ की रणनीति अपना रहे हैं, जिसके चलते कुछ प्रमुख शहरों तक पहुंच बाधित कर दी गई है।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, चीन में रविवार मध्यरात्रि से पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,027 नए मामले दर्ज किए गए, जो एक दिन पहले सामने आए 1,737 मामलों से अधिक हैं।

चीन के सबसे अधिक 2.4 करोड़ आबादी वाले शहर शंघाई में सरकार ने व्यवसायों और सार्वजनिक सुविधाओं को बंद करने का फैसला अभी तक नहीं किया है, लेकिन लोगों से संभव होने पर घर में ही रहने की अपील की गई है।

यही नहीं, शहर में बस सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं और आगुंतकों के लिए संक्रमित न होने की पुष्टि करने वाली रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य बना दिया गया है।

‘डिज्नी’ ने कहा कि शंघाई डिज्नीलैंड, डिज्नीटाउन और विशिंग स्टार पार्क अगली सूचना तक बंद रहेंगे।

शंघाई में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 24 नए मामले सामने आए। शहर में पहले दो आवासीय क्षेत्रों तक पहुंच को निलंबित कर दिया गया था और बड़ी संख्या में लोगों की जांच की गई थी।

इस बीच, शेन्जेन की सरकार ने व्यवसायों और सरकारी कार्यालयों को सोमवार से दोबारा खोलने की अनुमति दी, जबकि अधिकारियों ने संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कई एहतियाती उपाय किए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Punjab State Dear Baisakhi Bumper Lottery 2026 Result: आज हुआ 6 करोड़ के विजेता का ऐलान, जानें कैसे चेक करें रिजल्ट

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Toss Winner Prediction: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस