देश की खबरें | छह राज्यों में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि, भारत में इलाजरत मरीजों की कुल संख्या 1,68,627 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक, तमिलनाडु और गुजरात में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि हुई है और पिछले 24 घंटे में सामने आए 15,510 नए मामलों में 87.25 प्रतिशत इन्हीं राज्यों से हैं। यह जानकारी सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी।

नयी दिल्ली, एक मार्च महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक, तमिलनाडु और गुजरात में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि हुई है और पिछले 24 घंटे में सामने आए 15,510 नए मामलों में 87.25 प्रतिशत इन्हीं राज्यों से हैं। यह जानकारी सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी।

मंत्रालय ने कहा कि भारत में कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज करा रहे लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 1,68,627 पहुंच गई है, जो संक्रमण के कुल मामलों का का 1.52 फीसदी है। मंत्रालय ने बताया कि देश में संक्रमण का इलाज करा रहे लोगों की कुल संख्या का 84 फीसदी पांच राज्यों में है।

भारत में इलाजरत मरीजों में 46.39 फीसदी मरीज महाराष्ट्र में है, इसके बाद केरल का स्थान है, जहां 29.49 फीसदी लोग संक्रमण का इलाज करा रहे हैं।

मंत्रालय ने बताया, ‘‘15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक हजार से अधिक इलाजरत मरीज हैं। केरल और महाराष्ट्र दो ऐसे राज्य हैं जहां कोविड-19 के इलाजरत मरीजों की संख्या 10 हजार से अधिक है, जबकि शेष 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में इलाजरत मरीजों की संख्या एक हजार से दस हजार के बीच है।’’

मंत्रालय ने बताया कि ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील जैसे सार्स-कोव-2 के मामलों की संख्या देश में 213 तक हो गई है।

पिछले 24 घंटे में 15,510 नए मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र में सर्वाधिक 8293 मामले, जबकि केरल में 3254 और पंजाब में 579 नए मामले सामने आए हैं।

केंद्र उन राज्यों के लगातार संपर्क में है, जहां संक्रमण के इलाजरत रोगियों की संख्या ज्यादा है और जहां संक्रमण के नए मामले बढ़ रहे हैं।

इसने कहा, ‘‘आठ राज्यों में रोजाना नए मामलों की संख्या बढ़ रही है।’’

अभी तक 2,92,312 सत्रों के माध्यम से लाभार्थियों को टीके के 1,43,01,266 खुराक दिए जा चुके हैं। इनमें पहली खुराक और दूसरी खुराक भी शामिल है।

मंत्रालय ने बताया, ‘‘कोविड-19 टीकाकरण का अगला चरण आज से उन लोगों के लिए शुरू हुआ है जिनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक है और ऐसे लोगों के लिए भी शुरू हुआ है, जिनकी उम्र 45 वर्ष से अधिक है लेकिन वे दूसरी अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं।’’

मंत्रालय ने बताया कि नए ठीक हुए मामलों में 85.07 फीसदी छह राज्यों में हैं।

इसके अलावा पिछले 24 घंटे में 106 लोगों की मौत हुई है।

पिछले 24 घंटे में 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस से किसी की मौत नहीं हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड