विदेश की खबरें | कई देशों में लॉकडाउन में ढील के बीच दुनिया में कोविड-19 के मामले बढ़े

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के अस्पतालों में मरीजों को बेड नहीं मिल रहे हैं लेकिन अर्थव्यवस्था के संकट में होने के कारण सरकार देश को फिर से खोलने के लिए मजबूर है ।

पाकिस्तान के अस्पतालों में मरीजों को बेड नहीं मिल रहे हैं लेकिन अर्थव्यवस्था के संकट में होने के कारण सरकार देश को फिर से खोलने के लिए मजबूर है ।

अमेरिका में संक्रमण के 23 लाख मामले आए हैं और 120,000 लोगों की मौत हुई है। ब्राजील में संक्रमित लोगों की संख्या 11 लाख से ज्यादा हो चुकी है और करीब 51,000 लोगों की मौत हुई है ।

यह भी पढ़े | Hajj 2020: कोरोना संकट के चलते भारत से नहीं जाएंगे हाजी, सऊदी अरब में रहने वाले लोग कर सकेंगे हज.

अमेरिका में दक्षिणी और पश्चिमी हिस्से में संक्रमण के मामले बढ़ने से चिंता बनी हुई है। हालांकि कई राज्यों में गतिविधियां बहाल हो गयी है ।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की आपात स्थिति के प्रमुख माइकल रयान ने कहा कि नए मामलों में वृद्धि के लिए ज्यादा जांच ही एकमात्र वजह नहीं है। कई देशों में अस्पतालों में भर्ती होने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ी है तथा ज्यादा लोगों की मौत भी हो रही है ।

यह भी पढ़े | Hajj 2020: सऊदी अरब ने हज के लिए अंतर्राष्ट्रीय तीर्थयात्रियों को प्रतिबंधित किया.

उन्होंने कहा, ‘‘कुछ बड़े देशों में महामारी चरम स्तर की ओर पहुंच रही है।’’

विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टैड्रॉस एडहेनॉम घेबरेयेसस ने कहा कि शुरुआत में तीन महीने में संक्रमण के 10 लाख मामले हुए लेकिन हाल में आठ दिनों में दस लाख मामले आ गए।

दुबई स्थित ‘वर्ल्ड गवर्मेन्ट समिट’ के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा, ‘‘अब केवल वायरस का ही खतरा नहीं है, वैश्विक एकजुटता और वैश्विक नेतृत्व का भी अभाव है।’’

कुछ देशों ने संक्रमण को रोकने में आरंभ में सफलता हासिल की थी लेकिन वहां भी कुछ जगहों पर नए मामले आए हैं ।

ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया प्रांत में संक्रमण के 17 नए मामले आए जिससे मेलबर्न में दो प्राथमिक स्कूलों को बंद करना पड़ा।

चीन में मंगलवार को कोरोना वायरस के 29 नए मामले सामने आए । राजधानी बीजिंग में संक्रमण के 13 मामलों की पुष्टि हुई है और यहां पर 249 संक्रमित लोगों का उपचार चल रहा है ।

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के मुताबिक, देश में 29 नए मामलों का पता चला है । इसमें से सात मरीजों में किसी भी तरह के लक्षण नहीं मिले।

आयोग ने कहा है कि सोमवार तक बिना लक्षण वाले 99 मरीजों को चिकित्सा निगरानी में रखा गया है । मई के अंत में कुछ नए मामलों के सामने आने के बाद बीजिंग में लाखों लोगों की जांच की गयी है।

दक्षिण कोरिया ने कहा है कि रूस के एक मालवाहक पोत के चालक दल के 16 सदस्यों के संक्रमित पाए जाने के बाद उसने दक्षिणी बंदरगाह बुसान में 176 श्रमिकों की जांच की है ।

सऊदी अरब ने कहा है कि इस साल हज यात्रा रद्द नहीं की जाएगी लेकिन ‘सीमित संख्या’ में ही लोगों को आने की इजाजत दी जाएगी। आम तौर पर हज के दौरान दुनिया भर से करीब 20 लाख लोग मक्का आते हैं।

दुनिया भर में वायरस से 90 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 472,000 लोगों की मौत हुई है । विशेषज्ञों का कहना है कि बिना लक्षण वाले मरीजों तथा कई जगहों पर सीमित जांच के कारण असल संख्या ज्यादा हो सकती है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू