देश की खबरें | भारत में कोविड-19 के मामलों की संख्या सात लाख के निकट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में एक दिन में कोविड-19 के 24,248 मामले सामने आए जिसके बाद सोमवार को भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण के कुल मामलों की संख्या सात लाख के निकट पहुंच गई।

नयी दिल्ली, छह जुलाई देश में एक दिन में कोविड-19 के 24,248 मामले सामने आए जिसके बाद सोमवार को भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण के कुल मामलों की संख्या सात लाख के निकट पहुंच गई।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | भविष्य में हावर्ड में अध्ययन मोदी की विफल नीतियों पर होंगे : राहुल गांधी.

मंत्रालय के अनुसार कोविड-19 से 425 और लोगों की मौत होने के बाद इस महामारी से मरने वालों की संख्या 19,693 हो गई है।

देश में लगातार चौथे दिन कोरोना वायरस के संक्रमण के बीस हजार से अधिक मामले सामने आए हैं।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: JDU की पहली वर्चुअल रैली 7 अगस्त को, CM नीतीश कुमार करेंगे सम्बोधति.

भारत रविवार को रूस को पीछे छोड़ते हुए कोविड-19 से सर्वाधिक प्रभावित होने वाला तीसरा देश बन गया। संक्रमण के कुल मामलों में अब केवल अमेरिका और ब्राजील ही भारत से आगे हैं।

केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से सोमवार की सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार एक दिन में कोविड-19 के 24,248 मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामलों की संख्या बढ़कर 6,97,413 हो गई।

आंकड़ों के अनुसार अब तक देश में कोविड-19 के 4,24,432 मरीज उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं और 2,53,287 मरीजों का इलाज चल रहा है।

मंत्रालय ने कहा, “अब तक 60.85 प्रतिशत मरीज ठीक हो चुके हैं।”

कोरोना वायरस के कुल मामलों में वे विदेशी भी शामिल हैं जिनकी भारत में की गई जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान संस्थान (आईसीएमआर) के अनुसार पांच जुलाई तक देश में 99,69,662 नमूनों की जांच की जा चुकी थी।

इनमें से 1,80,596 नमूनों की जांच रविवार को की गई।

विश्वभर से कोविड-19 पर आंकड़े एकत्रित कर रहे अमेरिका के जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय के अनुसार महामारी से होने वाली मौतों की संख्या के मामले में भारत विश्व में आठवें स्थान पर है।

पिछले चौबीस घंटे में कोविड-19 से हुई 425 मौत में से 151 मरीजों की मौत महाराष्ट्र में हुई।

इसके साथ ही दिल्ली में 63, तमिलनाडु में 60, कर्नाटक में 37, पश्चिम बंगाल में 21, गुजरात में 18, आंध्र प्रदेश में 14, उत्तर प्रदेश में 12, मध्य प्रदेश में दस, राजस्थान में नौ, तेलंगाना में सात, बिहार में छह, जम्मू कश्मीर और हरियाणा में पांच-पांच, पंजाब, झारखंड और ओडिशा में दो-दो और गोवा में एक मरीज की मौत हुई।

अब तक कोविड-19 से हुई कुल 19,693 मौत में से महाराष्ट्र में सर्वाधिक 8,822 मरीजों की मौत हुई।

दिल्ली में अब तक कोविड-19 के 3,067 मरीजों की मौत हो चुकी है।

गुजरात में 1,943, तमिलनाडु में 1,510, उत्तर प्रदेश में 785, पश्चिम बंगाल में 757, मध्य प्रदेश में 608, राजस्थान में 456 और कर्नाटक में 372 मरीजों की मौत हो चुकी है।

तेलंगाना में कोविड-19 से 295, हरियाणा में 265, आंध्र प्रदेश में 232, पंजाब में 164, जम्मू कश्मीर में 132, बिहार में 95, उत्तराखंड में 42, ओडिशा में 36 और केरल में 25 मरीजों की मौत हो चुकी है।

मंत्रालय के अनुसार झारखंड में इस महामारी से 19 मरीजों की मौत हो चुकी है।

छत्तीसगढ़ और असम में 14-14, पुडुचेरी में 12, हिमाचल प्रदेश में 11, गोवा में सात, चंडीगढ़ में छह और मेघालय, त्रिपुरा, लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 से एक-एक मरीज की मौत हो चुकी है।

मंत्रालय के अनुसार 70 प्रतिशत मृतकों में अन्य बीमारियां भी थीं।

महाराष्ट्र में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक 2,06,619 मामले सामने आ चुके हैं।

इसके साथ ही तमिलनाडु में 1,11,151, दिल्ली में 99,444, गुजरात में 36,037, उत्तर प्रदेश में 27,707, तेलंगाना में 23,902 और कर्नाटक में 23,474 मामले सामने आ चुके हैं।

पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के मामलों की संख्या बढ़कर 22,126 हो चुकी है।

राजस्थान में अब तक संक्रमण के 20,164, आंध्र प्रदेश में 18,697, हरियाणा में 17,005 और मध्य प्रदेश में 14,930 मामले सामने आ चुके हैं।

बिहार में 11,876, असम में 11,388, ओडिशा में 9,070 और जम्मू कश्मीर में 8,429 मामले सामने आ चुके हैं।

पंजाब में 6,283 और केरल में 5,429 मामले सामने आ चुके हैं।

छत्तीसगढ़ में 3,207, उत्तराखंड में 3,124, झारखंड में 2,781, गोवा में 1,761, त्रिपुरा में 1,568, मणिपुर में 1,366, हिमाचल प्रदेश में 1,063 और लद्दाख में 1005 मामले सामने आ चुके हैं।

पुडुचेरी में अब तक कोविड-19 के 802, नगालैंड में 590, चंडीगढ़ में 466 और दादरा एवं नगर हवेली और दमन और दीव में कुल मिलाकर 271 मामले सामने आ चुके हैं।

अरुणाचल प्रदेश में 269, मिजोरम में 186, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 125, सिक्किम में 123 और मेघालय में 62 मामले सामने आ चुके हैं।

मंत्रालय ने कहा कि आईसीएमआर के साथ आंकड़ों का मिलान किया जा रहा है और राज्यवार आंकड़ों में बदलाव संभव है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू