देश

भविष्य में हावर्ड में अध्ययन मोदी की विफल नीतियों पर होंगे : राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कोविड -19 की स्थिति, नोटबंदी और जीएसटी लागू करने जैसी विफलताएं भविष्य की कक्षाओं में विश्लेषण के विषय होंगे.

भविष्य में हावर्ड में अध्ययन मोदी की विफल नीतियों पर होंगे : राहुल गांधी
पीएम नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी (Photo Credits-PTI)

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की अगुवाई वाली सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कोविड -19 की स्थिति, नोटबंदी और जीएसटी लागू करने जैसी विफलताएं भविष्य की कक्षाओं में विश्लेषण के विषय होंगे.

गांधी ने कहा कि इन नीतियों पर हार्वर्ड बिजनेस स्कूल द्वारा अध्ययन किया जाएगा. उन्होंने ट्वीट किया, "भविष्य में एचबीएस केस स्टडी इन विफलताओं पर होगी- 1. कोविड-19, 2. नोटबंदी, 3. जीएसटी कार्यान्वयन." बता दें कि भारत अब कोविड-19 महामारी से दुनिया में तीसरा सबसे अधिक प्रभावित देश बन गया है. यह भी पढ़े: लद्दाख मुद्दे पर राहुल गांधी ने वीडियो के साथ ट्वीट कर केंद्र को घेरा, कहा- लद्दाखियों की चेतावनी को अनदेखा करना देश को महंगा पड़ेगा

50 वर्षीय नेता ने पीएम मोदी का राष्ट्र को संबोधित करते हुए एक वीडियो भी साझा किया और इसके साथ एक ग्राफ भी साझा किया है. इसमें कोरोनावायरस मामलों की संख्या में वृद्धि और देश को दुनिया में तीसरा सबसे प्रभावित देश बनते दर्शाया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2020 01:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).