देश की खबरें | कोविड-19: केरल में 847, महाराष्ट्र में 171 और आंध्र प्रदेश में 75 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इसके अलावा महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 171 और आंध्र प्रदेश में 75 नए मामले सामने आए।

इसके अलावा महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 171 और आंध्र प्रदेश में 75 नए मामले सामने आए।

केरल के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कोविड-19 से मौत के 59 और मामले सामने आने के बाद मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 67,197 हो गई है। बीते 24 घंटे में 22,683 नमूनों की कोविड-19 जांच हुई।

विभाग के मुताबिक राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 6,464 है। शुक्रवार को 1,321 लोगों के संक्रमण से मुक्त होने के बाद ठीक हो चुके लोगों की संख्या 64,51,349 हो गई है।

वहीं, महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोविड-19 के 171 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 78,72,203 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी के अनुसार कोविड-19 से तीन और लोगों की मौत होने के बाद मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 1,43,765 हो गई है।

विभाग के मुताबिक राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,680 है। शुक्रवार को 394 लोगों के संक्रमण से मुक्त होने के बाद ठीक हो चुके लोगों की संख्या 77,22,754 हो गई है।

आंध्र प्रदेश में शुक्रवार को कोविड-19 के 75 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 23,19,141 हो गई।

ताजा बुलेटिन के अनुसार कोविड-19 से मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आया और मृतकों की कुल संख्या अब भी 14,730 है।

बुलेटिन के मुताबिक राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 536 है। शुक्रवार को 46 लोगों के संक्रमण से मुक्त होने के बाद ठीक हो चुके लोगों की संख्या 23,03,875 हो गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bengaluru Shocker: कर्नाटक के कोडागु में अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म, झारखंड के आरोपी समेत होमस्टे मालिक गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट