देश की खबरें | यौन अपराध मामलों में अदालतों का इस्तेमाल विवाह सुविधा प्रदाता के रूप में नहीं हो सकता: उच्च न्यायालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को कहा कि यौन अपराध के मामलों में अदालत का इस्तेमाल दो पक्षों के बीच विवाह सुविधा प्रदाता के रूप में नहीं किया जा सकता।

नयी दिल्ली, चार सितंबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को कहा कि यौन अपराध के मामलों में अदालत का इस्तेमाल दो पक्षों के बीच विवाह सुविधा प्रदाता के रूप में नहीं किया जा सकता।

उच्च न्यायालय ने कहा कि न्यायिक प्रणाली का इस्तेमाल हिसाब-किताब बराबर करने या विशेष तरीके से व्यवहार करने के लिए एक पक्ष पर दबाव डालने के लिए नहीं किया जा सकता।

अदालन ने शादी का झांसा देकर एक महिला से कथित दुष्कर्म करने के मामले में एक आरोपी की अंतरिम जमानत याचिका खारिज करते हुए यह टिप्पणी की।

आरोपी ने इस आधार पर गिरफ्तारी पूर्व जमानत का अनुरोध किया था कि वह पीड़िता से विवाह करने के लिए राजी था। याचिकाकर्ता ने कहा कि महिला के पिता, जो पहले अंतरजातीय विवाह के पक्ष में नहीं, अब विवाह को स्वीकार करने के लिए तैयार हैं।

हालांकि, न्यायमूर्ति स्वर्ण कांत शर्मा ने कहा कि रिकॉर्ड पर मौजूद तथ्यों और दस्तावेजों से पता चलता है कि आरोपी और शिकायतकर्ता, दोनों ने न्यायिक प्रणाली और जांच एजेंसियों का इस्तेमाल किया और विभिन्न तरीकों से अपने फायदे के लिए न्यायिक प्रणाली में हेरफेर करने की कोशिश कर रहे हैं।

न्यायालय ने कहा, ‘‘अदालत की राय है कि कानूनी अदालत का इस्तेमाल विवाह सुविधा के उद्देश्य से एक मंच के रूप में नहीं किया जा सकता। पहले प्राथमिकी दर्ज कराके आरोप लगाया गया कि आरोपी ने शारीरिक संबंध बनाने के बाद पीड़िता से शादी करने से इनकार कर दिया था, लेकिन बाद में अदालत के समक्ष पेश होकर जमानत देने का अनुरोध किया गया जिसका कि वे कई महीनों से विरोध कर रहे थे।’’

राज्य सरकार ने जमानत याचिका का इस आधार पर विरोध किया कि आरोप गंभीर प्रकृति के हैं और आरोपी कभी जांच में शामिल नहीं हुआ और फरार है।

अदालत ने कहा, ‘‘बहुत से मामले में जब शिकायतकार्ता के अनुरोध पर जमानत दे दी जाती है, तो कुछ समय बाद इस आधार पर जमानत रद्द करने की याचिका दायर की जाती है कि जमानत प्राप्त करने के बाद आरोपी ने शादी करने का अपना वादा पूरा नहीं किया या दुष्कर्म पीड़िता से शादी करने के बाद आरोपी ने पीड़िता का परित्याग कर दिया।’’

उच्च न्यायालय ने कहा कि आरोपी पर पीड़िता से विवाह करने का दबाव डालने समेत अन्य उद्देश्यों के लिए अदालत का विवाह सुविधा प्रदाता के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। अन्य उद्देश्यों में आरोपी द्वारा शिकायतकर्ता को अदालत के समक्ष पेश होकर यह कहने के लिए कहना शामिल है कि वह (आरोपी) पीड़िता से शादी करने के लिए तैयार था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Scorecard: पल्लेकेले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से दी शिकस्त, विल जैक्स ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\