देश की खबरें | सीबीएसई को अदालत की सलाह : 10वीं और 12वीं के छात्रों को अंकपत्र में नाम बदलने की अनुमति दें

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) को सलाह दी कि वह विद्यार्थियों के लिये 10 वीं और 12वीं कक्षा के अंकपत्र और प्रमाणपत्र में उनके नाम, उपनाम और अन्य जानकारियों को बदलने के लिये एक व्यवस्था बनाए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) को सलाह दी कि वह विद्यार्थियों के लिये 10 वीं और 12वीं कक्षा के अंकपत्र और प्रमाणपत्र में उनके नाम, उपनाम और अन्य जानकारियों को बदलने के लिये एक व्यवस्था बनाए।

मुख्य न्यायाधीश डीएन पटेल और न्यायमूर्ति प्रतीक जालान की पीठ ने इस संबंध में बड़ी संख्या में दायर याचिकाओं को देखते हुए सीबीएसई से इस सुझाव पर विचार करने को कहा।

यह भी पढ़े | Bihar Elections 2020: जेडीयू के विरोध के बाद LJP को लेकर BJP हुई सख्त, कहा- प्रधानमंत्री की तस्वीर उपयोग करने पर होगी कानूनी कार्रवाई.

पीठ ने कहा कि इस तरह का वाद आना ठीक नहीं है।

अदालत ने कहा, ‘‘ यह वकीलों के लिए अच्छा हो सकता है लेकिन संस्थान के लिए नहीं।’’ इसके साथ ही पीठ ने बोर्ड को सलाह दी कि वह फार्म में कॉलम या स्थान दे जिसमें छात्रों को उनकी इच्छा के अनुसार बदलाव करने की अनुमति हो।

यह भी पढ़े | दिल्ली के अंदर बढ़ रहे प्रदूषण संकट से निपटने के लिए केजरीवाल सरकार सख्त, पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने नार्थ एमसीडी पर 20 लाख रुपये जुर्माना लगाने का दिया आदेश.

पीठ ने कहा, ‘‘ फार्म में एक कॉलम दें, जहां लोग बदलाव कर सकें। यह उसका नाम,उपनाम है आपका नहीं। उन्हें जितनी बार चाहिए बदलाव करने दीजिए। आखिर सभी विद्यार्थी इसकी मांग नहीं कर रहे हैं।’’

अदालत ने कहा कि जिस बदलाव का अनुरोध किया गया है उसे किसी कोने या प्रमाणपत्र के नीचे शामिल किया जा सकता है, जिसके साथ शुरुआत में दी गई जानकारी भी हो।

सुनवाई के दौरान सीबीएसई की ओर से पेश अधिवक्ता ने कहा कि बोर्ड किसी की पहचान को प्रमाणित नहीं करता। साथ ही उन्होंने कहा कि वह पहली बार दी गई सूचना को महज दर्ज करता है।

इसपर पीठ ने कहा,‘‘ आप पहचान प्रमाणित नहीं कर रहे हैं। आप प्राप्त सूचना के आधार पर तैयार करते हैं। इसलिये, फिर चाहे वह पहली, दूसरी या तीसरी बार हो, आप यह बदलाव मुहैया कराई गई सूचना के आधार पर करें।’’

अदालत एकल पीठ द्वारा मार्च में दिए गए फैसले के खिलाफ सीबीएसई की याचिका पर सुनवाई कर रही थी। एकल पीठ ने छात्रा की याचिका पर उसकी 10 वीं और 12वीं कक्षा के अंकपत्र और प्रमाण पत्र में मां का नाम बदलने का निर्देश दिया था। अब इस मामले पर अगली सुनवाई 20 नवंबर को होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\