देश की खबरें | अदालत ने वकील महमूद प्राचा के कार्यालय में तलाशी को लेकर पुलिस से स्थिति रिपोर्ट मांगी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की एक अदालत ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगे मामलों के कुछ आरोपियों का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील महमूद प्राचा के कार्यालय परिसर में तलाशी के संबंध में शुक्रवार को दिल्ली पुलिस से स्थिति रिपोर्ट मांगी।
नयी दिल्ली, 25 दिसंबर दिल्ली की एक अदालत ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगे मामलों के कुछ आरोपियों का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील महमूद प्राचा के कार्यालय परिसर में तलाशी के संबंध में शुक्रवार को दिल्ली पुलिस से स्थिति रिपोर्ट मांगी।
अदालत अधिवक्ता द्वारा दायर एक अर्जी पर सुनवाई कर रही थी जिसमें उन्होंने कहा कि जांच अधिकारी (आईओ) ने उनके खिलाफ एक झूठा मामला दर्ज करने के बारे में धमकी दी।
पांच जनवरी तक स्थिति रिपोर्ट मांगने के अलावा, अदालत ने मामले के जांच अधिकारी को प्राचा के कार्यालय परिसर में उनके द्वारा ली गई किसी तलाशी की पूरी वीडियो फुटेज के साथ सुनवाई की अगली तारीख 27 दिसंबर को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया।
प्राचा ने अदालत को बताया कि 24 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से लेकर 25 दिसंबर को तड़के लगभग 03:00 बजे तक उनके कार्यालय में तलाशी ली गई और कानून के अनुसार जांच अधिकारी को संबंधित मजिस्ट्रेट को तलाशी और जब्त की गई सामग्री के बारे में बताना चाहिए जिसके बाद अदालत ने यह निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि हालांकि, वह नहीं किया गया और इसलिए, उन्होंने इस संबंध में एक अर्जी दायर की।
अदालत ने जांच अधिकारी को प्राचा की याचिका का जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)