देश की खबरें | अदालत ने आईएसआईएस सदस्य की अर्जी पर तिहाड़ जेल अधिकारियों से जवाब मांगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की एक अदालत ने उचित इलाज कराने की एक कथित आईएसआईएस सदस्य की अर्जी पर बुधवार को तिहाड़ केंद्रीय कारागार से जवाब दाखिल करने को कहा।

नयी दिल्ली, 24 जून दिल्ली की एक अदालत ने उचित इलाज कराने की एक कथित आईएसआईएस सदस्य की अर्जी पर बुधवार को तिहाड़ केंद्रीय कारागार से जवाब दाखिल करने को कहा।

आरोपी आसिफ अली की ओर से दाखिल अर्जी में कहा गया कि उसके समेत 18 कैदियों को खांसी, सर्दी और बुखार के लक्षण हैं।

यह भी पढ़े | India-China Faceoff: पूर्वी लद्दाख में टकराव वाले स्थानों से हटने पर सहमत हुई भारत और चीन की सेना.

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने देश के अनेक हिस्सों में कथित रूप से आतकी हमलों को अंजाम देने के मामले में दिसंबर 2015 में दर्ज एक मामले के सिलसिले में उसे गिरफ्तार किया था।

विशेष न्यायाधीश प्रवीण सिंह ने जेल अधिकारियों को नोटिस जारी किया तथा 26 जून तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया जब अदालत अगली सुनवाई करेगी।

यह भी पढ़े | कोविड-19 के केरल में एक दिन में अब तक सबसे ज्यादा 152 मरीज पाए गए: 24 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

आसिफ अली की ओर से वकील एम एस खान द्वारा दायर याचिका में अदालत से अनुरोध किया गया कि तिहाड़ जेल के अधिकारियों को उसका सही से इलाज कराने या अस्पताल भेजने का निर्देश दिया जाए।

उन्होंने कहा कि अली समेत 18 कैदियों को सर्दी, खांसी और बुखार के लक्षण हैं और कैदियों की चिकित्सा जांच के लिए जेल प्रशासन ने कोई प्रयास नहीं किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\