देश की खबरें | किताब को लेकर रॉ के पूर्व अधिकारी के खिलाफ सीबीआई के मामले को खारिज करने से अदालत का इनकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने खुफिया एजेंसी रॉ के एक पूर्व अधिकारी के खिलाफ उनकी किताब को लेकर सीबीआई के मामले को खारिज करने से बुधवार को इनकार कर दिया।

नयी दिल्ली, 31 मई दिल्ली उच्च न्यायालय ने खुफिया एजेंसी रॉ के एक पूर्व अधिकारी के खिलाफ उनकी किताब को लेकर सीबीआई के मामले को खारिज करने से बुधवार को इनकार कर दिया।

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने गोपनीय जानकारी का किताब में कथित तौर पर खुलासा करने के लिए मामला दर्ज किया है।

न्यायमूर्ति मुक्ता गुप्ता ने मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह की उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने सरकारी गोपनीयता कानून के तहत उनके खिलाफ दर्ज मामले को रद्द करने का अनुरोध किया था। अदालत ने कहा कि पुस्तक में किए गए खुलासे से देश की संप्रभुता, अखंडता और सुरक्षा के प्रभावित होने के आसार हैं या नहीं, यह सुनवाई का विषय है और राष्ट्रीय सुरक्षा के बारे में अदालतों द्वारा निर्णय नहीं लिया जा सकता है।

इसके साथ ही अदालत ने याचिका में कोई दम नहीं होने की बात कहते हुए उसे खारिज कर दिया।

याचिकाकर्ता देश की अन्तरराष्ट्रीय गुप्तचर संस्था रॉ के पूर्व संयुक्त सचिव हैं और उन्होंने दलील दी कि किताब लिखने का उनका इरादा रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) में जवाबदेही की कमी और भ्रष्टाचार के मुद्दों को उजागर करना था। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा और संप्रभुता को नुकसान पहुंचाने वाली गोपनीय जानकारी का खुलासा करने का आरोप निराधार है।

सिंह जून, 2002 में सेवानिवृत्त हुए थे और उनकी किताब ‘‘इंडियाज एक्सटर्नल इंटेलीजेंस’’ 2007 में प्रकाशित हुई। उनके खिलाफ प्राथमिकी 2008 में दर्ज की गई थी।

अदालत ने कहा कि हालांकि किताब की प्रकृति रॉ की कुछ अनियमितताओं को उजागर करने की थी लेकिन सीबीआई की शिकायत अधिकारियों के नामों, स्थानों आदि के जिक्र और मंत्रियों के समूह की सिफारिशों के प्रकाशन को लेकर थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\